facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

10 अरब डॉलर का एयर इंडिया का बीमा, कंपनी करेगी 246 करोड़ रुपये के प्रीमियम का भुगतान

Advertisement
Last Updated- April 09, 2023 | 9:44 PM IST
Air India

टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस और अन्य बीमा कंपनियां एयर इंडिया और इसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस बेड़े का 10 अरब डॉलर का बीमा करेंगी। विमानन कंपनी 1 अप्रैल से शुरू हो रहे वित्त वर्ष के लिए 3 करोड़ डॉलर यानी 246 करोड़ रुपये के प्रीमियम का भुगतान करेगी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के लिए भी इतनी ही रकम का भुगतान किया था।

टाटा संस विमानन कंपनी की नई मालिक है। इसने अपनी ही सहायक कंपनी टाटा एलआईजी जनरल इंश्योरेंस का मुख्य बीमा कंपनी के लिए चयन किया है। पिछली बार मुख्य बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस थी।

टाटा एआईजी को प्रीमियम की बहुलांश (36 फीसदी) हिस्सेदारी मिलेगी और अन्य बीमा कंपनियों की तुलना में इसका जोखिम भी अधिक रहेगा।

उद्योग के एक सूत्र ने बताया कि रूस-यूक्रन युद्ध के बावजूद है विमानन कंपनी को अपने बड़े के लिए बढ़िया बीमा दर मिल गया। एयर इंडिया मौजूदा वित्त वर्ष में अपने बेड़े में और अधिक विमान जोड़ने की योजना बना रहा है और इसलिए इसने अपने कवर को पिछले वित्त वर्ष के 8 अरब डॉलर के मुकाबले बढ़ाकर 10 अरब डॉलर कर लिया है। एयर इंडिया के 140 विमान और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 26 छोटे आकार के विमानों का बीमा किया गया है।

विमानन कंपनी का बीमा करने वाली कंपनियों में टाटा एआईजी और एनआईए के अलावा जीआईसी आरई, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी और आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement