facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जून में 13% से ज्यादा गिरा एयर इंडिया का ऑन-टाइम प्रदर्शन

Advertisement

ओटीपी में सबसे निचले स्थान पर स्पाइसजेट रही और इसकी समय पर पाबंदगी मई के 66.91 फीसदी गिरकर जून में 63.38 फीसदी हो गई।

Last Updated- July 03, 2023 | 11:23 PM IST
Air India

नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जून में एयर इंडिया के औसत दैनिक समय पर प्रदर्शन (ओटीपी) में पिछले महीने की तुलना में 13 फीसदी से अधिक की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा समीक्षा किए गए आंकड़ों के अनुसार, टाटा समूह द्वारा संचालित विमानन कंपनी का ओटीपी मई के 83.27 फीसदी से घटकर जून में 69.92 फीसदी हो गया।

ओटीपी में सबसे निचले स्थान पर स्पाइसजेट रही और इसकी समय पर पाबंदगी मई के 66.91 फीसदी गिरकर जून में 63.38 फीसदी हो गई। एयर इंडिया के ओटीपी में 11 से 15 जून के बीच गिरावट आई। उस वक्त इसका ओटीपी 50 फीसदी से भी नीचे चला गया।

उसकी पुरानी क्रू रोस्टरिंग प्रणाली के कारण हुआ, जो भारत के पश्चिमी तट पर आए बिपरजॉय चक्रवात के कारण हुए व्यवधान का सामना नहीं कर सका। साथ ही कंपनी के विमानों के अचानक खड़े होने से भी मुश्किलें बढ़ गईं।

ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं हो इसके लिए कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने 16 जून को कहा था कि विमानन कंपनी एक अग्रणी आधुनिक सॉफ्टवेयर में निवेश कर रही है ताकि अगर किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो उड़ान चालक दल इसपर तुरंत काम कर सकें।

यह सॉफ्टवेयर साल 2024 की शुरुआत से पूरी तरह चालू हो जाएगा। बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा सोमवार को पूछे गए सवाल का एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने कोई जवाब नहीं दिया।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement