facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वायु गुणवत्ता घटने से दिल्ली-एनसीआर में एयर प्यूरीफायर की बिक्री बढ़ी

Advertisement

केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि उत्तरी भारत के अन्य इलाकों में भी एयर प्यूरीफायर की मांग में तेजी देखी जा रही है।

Last Updated- October 26, 2025 | 9:21 PM IST
Air Purifier-Sale: 50 percent jump in sales of air purifiers due to poor air quality in Delhi-NCR दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब होने से एयर प्यूरीफायर की बिक्री में 50 प्रतिशत का उछाल

दिल्ली-एनसीआर में एयर प्यूरीफायर की बिक्री एक बार फिर बढ़ रही है। ऐसा इसलिए कि इस इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) काफी खराब स्तर पर बना हुआ है। शहर भर के इलेक्ट्रॉनिक खुदरा विक्रेताओं के यहां ज्यादा लोग आते दिख रहे हैं तथा एयर प्यूरीफायर के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

प्रीत विहार में क्रोमा स्टोर के विक्रेता ने कहा, ‘डायसन और फिलिप्स जैसे ब्रांड ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। हम देख रहे हैं कि पूछताछ बढ़ गई है और हम रोज कम से कम चार-पांच प्यूरीफायर बेच रहे हैं। कभी-कभी लोग एक साथ तीन-चार प्यूरीफायर के बड़े ऑर्डर के साथ आते हैं, जब उन्हें अलग-अलग बेडरूम में अलग-अलग प्यूरीफायर की जरूरत होती है।’

विजय सेल्स के आउटलेटों पर मांग ज्यादा है। ब्रांड के करोल बाग स्टोर के विक्रेता ने कहा, ‘दीवाली से पहले हम रोज 10 से 15 एयर प्यूरीफायर बेचा करते थे। लेकिन अब यह बिक्री बढ़कर रोजाना 20 से 25 हो चुकी है क्योंकि प्रदूषण का अधिक स्तर बरकरार है और एक्यूआई भी खराब बना हुआ है।’

नोएडा स्टोर में बिक्री अधिकारी ने कहा कि यूरेका फोर्ब्स और फिलिप्स जैसे ब्रांड सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे रोजाना 15 एयर प्यूरीफायर तक बेच लेते हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘एयर प्यूरीफायर साल भर बिकने वाली श्रेणी नहीं है और बिक्री केवल दीवाली के दौरान ही बढ़ती है। इसलिए इन कुछ हफ्तों के दौरान इस श्रेणी का प्रदर्शन वाकई अच्छा रहता है।’ चूंकि पटाखों से प्रतिबंध हटा दिया गया था। इसलिए रिटेलरों को इस सामान की ज्यादा बिक्री की उम्मीद थी।

पश्चिमी दिल्ली के एक विक्रेता ने हाल में बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया था, ‘जहां टीवी और रेफ्रिजरेटर जैसे अधिक दामों वाले उपकरणों की उतनी मांग नहीं दिख रही है, वहीं एयर प्यूरीफायर की मांग वापस आ गई है। हमें इस श्रेणी में अधिक कारोबार की उम्मीद है, खास तौर पर पटाखों से प्रतिबंध हटने के बाद।’

केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि उत्तरी भारत के अन्य इलाकों में भी एयर प्यूरीफायर की मांग में तेजी देखी जा रही है।

Advertisement
First Published - October 26, 2025 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement