facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडिगो-एयर इंडिया के विमान टकराने से बचे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ऑफीसर की गई नौकरी

Advertisement

एटीसी टावर विमानों के सुरक्षित उड़ान, लैंडिंग और जमीन पर आवागमन का समन्वय और प्रबंधन करता है, तथा विमानों के बीच पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करता है।

Last Updated- June 09, 2024 | 10:25 PM IST
27 Flights Diverted, 51 Cancelled at Mumbai Airport Amid Heavy Rains Mumbai Rains: मूसलाधार बारिश की चपेट में मुंबई एयरपोर्ट, 27 फ्लाइट्स का बदला रूट, 51 रद्द

मुंबई हवाई अड्डे पर शनिवार की शाम एक बड़ा हादसा उस वक्त होते होते टल गया जब इंडिगो का विमान भी उसी रनवे पर उतर गया जिस पर एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ रहा था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच के आदेश दे दिए हैं और इस घटना से संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोल ऑफीसर (एटीसीओे) को पदा से हटा दिया है।

इंडिगो ने एक बयान में कहा है कि उसके इंदौर से आने वाले विमान 6ई 6053 को मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) द्वारा उतरने की मंजूरी दी गई थी।बयान में कहा गया है, ‘चालक ने लगातार संपर्क बनाए रखा और लैंडिंग जारी रखी तथा एटीसी के निर्देशों का पालन किया। इंडिगो में यात्री सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हमने तय प्रक्रिया के मुताबिक घटना की जानकारी दी है।’

इंडिगो ए320 नियो विमान शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट रनवे पर शाम 6.16 बजे उतरा। हालांकि, विमानन उद्योग के सूत्रों ने बताया कि जब इंडिगो का विमान रनवे पर उतरा, तब तिरुवनंतपुरम जा रहा एयर इंडिया का ए320 नियो (वीटी-आरटीएस) पहले से ही रनवे पर था और उड़ान भरने की प्रक्रिया में था।
एयर इंडिया के विमान ने उड़ान भरी और इंडिगो विमान ने सुरक्षित लैंडिंग पूरी कर ली।

एटीसी टावर विमानों के सुरक्षित उड़ान, लैंडिंग और जमीन पर आवागमन का समन्वय और प्रबंधन करता है, तथा विमानों के बीच पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करता है। एएआई के एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि प्राधिकरण स्वयं डीजीसीए के साथ मिलकर रनवे पर अतिक्रमण की घटना की जांच कर रहा है।

Advertisement
First Published - June 9, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement