facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

Air traffic: घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ेगी 8-13 प्रतिशत, ICRA ने बताया- कितने करोड़ लोग करेंगे सफर

FY 2023-24 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन में निरंतर सुधार और कंपनियों की मूल्य निर्धारण शक्ति में सुधार के बीच इक्रा ने भी उद्योग पर ‘स्थिर दृष्टिकोण’ बनाए रखा

Last Updated- September 07, 2023 | 5:45 PM IST
Airport

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में चालू वित्त वर्ष (2023-24) में आठ से 13 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। इससे विमानन उद्योग के घाटे की कुछ भरपाई हो सकेगी। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा की गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

वित्त वर्ष 2023-24 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन में निरंतर सुधार और कंपनियों की मूल्य निर्धारण शक्ति में सुधार के बीच इक्रा ने भी उद्योग पर ‘स्थिर दृष्टिकोण’ बनाए रखा।

ICRA ने अनुमान जताया कि बीते वित्त वर्ष में तेजी से सुधार के बाद घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या चालू वित्त वर्ष में 8-13 प्रतिशत की दर से बढ़कर 15-15.5 करोड़ तक पहुंच सकती है।

कोविड महामारी से पहले का भी यात्री आंकड़ा पार

कोविड महामारी से पहले वित्त वर्ष 2019-20 में यह आंकड़ा 14.1 करोड़ यात्रियों का था। एजेंसी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों के दौरान घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 6.32 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर पिछले वित्त वर्ष के समान समय के 5.26 करोड़ से 20 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं कोविड महामारी से पहले वित्त वर्ष 2019-20 के पहले पांच महीनों के 5.89 करोड़ से यह आंकड़ा सात प्रतिशत ज्यादा है।

भारतीय एयरलाइंस के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में कोविड-पूर्व स्तर को पार कर चुकी है। हालांकि, यह 2018-19 के 2.59 करोड़ यात्रियों के उच्चस्तर के आंकड़े से अब भी पीछे है।

First Published - September 7, 2023 | 5:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट