facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air Travel: नए साल में हवाई यात्रा हुई महंगी, यात्रियों की संख्या में गिरावट

Advertisement

नए साल में हवाई यातायात में 4.98% की गिरावट, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में 1.28% की वृद्धि

Last Updated- February 06, 2024 | 11:12 PM IST
Domestic passenger

नए साल में प्रति दिन हवाई यातायात में औसतन 4.98 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय के माहवार आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में कुल यात्री संख्या 4,23,438 रही।

नागर विमानन मंत्रालय से बिज़नेस स्टैंडर्ड को मिले आंकड़ों के अनुसार यात्रियों की संख्या में इस कमी का बड़ा कारण मांग घटने से फ्लाइट की संख्या में कमी के साथ-साथ इंजन में खराबी के चलते अनेक विमानों का उड़ान नहीं भरना रहा।

दूसरी ओर, जनवरी में औसत प्रतिदिन अंतरराष्ट्रीय हवाई ट्रैफिक 1.28 प्रतिशत बढ़कर 2,12,479 पहुंच गया। यात्रियों की संख्या में यह वृद्धि विदेशी पर्यटकों के लगातार आने-जाने की वजह से दर्ज की गई, क्योंकि पर्यटन के लिहाज से यह सीजन का चरम होता है। यही हाल मार्च तक बने रहने की संभावना है।

औसत प्रतिदिन यात्री भार के लिहाज से इंडिगो, एआईएक्स कनेक्ट और अकासा एयर कुछ नुकसान में रहे। हालांकि एयर इंडिया, स्पाइसजेट और विस्तारा के औसत प्रतिदिन यात्री भार में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - February 6, 2024 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement