facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Airbus: एयरबस भारत से कलपुर्जों की खरीद करेगी दोगुनी, CEO ने बताई देश के बढ़ते विमानन बाजार की अहमियत

Advertisement

भारतीय बाजार के बारे में, फाउरी ने कहा कि यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता विमानन बाजार है और एयरलाइन कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

Last Updated- October 07, 2024 | 5:56 PM IST
Airbus software glitch: IndiGo, AI to ground 350 A320 jets for the weekend

विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गिलाउमे फाउरी ने कहा कि वह भारत से कलपुर्जों की खरीद बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि एयरबस ने 2019-24 के दौरान भारत से कलपुर्जों और सेवाओं की खरीद को दोगुना कर दिया है।

गौरतलब है कि इस यूरोपीय कंपनी को इंडिगो और एयर इंडिया से बड़ी संख्या में विमानों के ऑर्डर मिले हैं। भारत में कंपनी के 100 से अधिक आपूर्तिकर्ता हैं। फाउरी ने सोमवार को दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि भारत में काफी अवसर हैं। वह फ्रेंच एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईएफएएस) के चेयरमैन भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम (कलपुर्जों की खरीद) बढ़ाना जारी रखेंगे… हम हर पांच साल में, यानी आने वाले दशक की शुरुआत तक इसे दोगुना करेंगे।’’

कंपनी भारत से सालाना दो अरब अमेरिकी डॉलर की खरीद करती हैं। भारतीय बाजार के बारे में, फाउरी ने कहा कि यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता विमानन बाजार है और एयरलाइन कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 5:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement