facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय विमानन में एयरबस का बड़ा दांव: क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप बाजार में दिखेगी जबरदस्त बढ़त

Advertisement

भारत में, एयरबस क्षेत्रीय विमानन खंड में बोइंग के मुकाबले ढांचे के हिसाब से बेहतर स्थिति में है, क्योंकि इसका एटीआर से मजबूत जुड़ाव है

Last Updated- January 29, 2026 | 10:11 PM IST
Airbus
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

यूरोपीय विमान निर्माता कंपनी एयरबस का मानना है कि भारत में रीजनल टर्बोप्रॉप बाजार बढ़ेगा और देश के विमानन तंत्र को और ज्यादा लोकतांत्रिक बनाएगा। यह बात कंपनी के भारत और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जर्गेन वेस्टरमेयर ने गुरुवार को कही।

बुधवार को, बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन्स में भारत और यूरेशिया के प्रबंध निदेशक (मार्केटिंग) अश्विन नायडू ने कहा था कि अगले 20 साल में भी भारत में रीजनल जेट्स की संख्या 10 से ज्यादा होने की संभावना नहीं है, क्योंकि एक रूट पर प्रति सीट उनकी लागत ज्यादातर एयरलाइंस के लिए फायदेमंद नहीं है।

एयरबस और बोइंग की ये टिप्पणियां ब्राजील की एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी एम्ब्रेयर और अदाणी डिफेंस ऐंड एरोस्पेस द्वारा मंगलवार को भारत में एक रीजनल जेट निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए एक समझौता किए जाने के बाद सामने आई हैं।  

गुरुवार को विंग्स इंडिया 2026 समिट में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान वेस्टरमेयर ने कहा, ‘हम आम तौर पर क्षेत्रीय बाजार और क्षेत्रीय एयर ट्रैफिक को आगे वृद्धि के लिए एक अच्छे मौके के तौर पर देखते हैं। मुझे कहना होगा कि एयरबस के बड़े पोर्टफोलियो में, हमारे पास एटीआर (रीजनल जेट) एक प्रोडक्ट के तौर पर है, जो मेरी राय में, रीजनल ट्रैफिक को सपोर्ट करने में सबसे बेहतर है। इस (एटीआर विमान) को सपोर्ट करने के लिए एक इकोसिस्टम मौजूद है। इसकी प्रतिस्पर्धी क्षमता बहुत अच्छी है।’

भारत में, एयरबस क्षेत्रीय विमानन खंड में बोइंग के मुकाबले ढांचे के हिसाब से बेहतर स्थिति में है, क्योंकि इसका एटीआर से मजबूत जुड़ाव है। एटीआर एक फ्रेंच-इटैलियन टर्बोप्रॉप निर्माता है जिसमें एयरबस की 50 फीसदी हिस्सेदारी है।

बोइंग के नायडू ने बुधवार को कहा था कि भारत में रीजनल जेट्स को आर्थिक और एयरपोर्ट क्षमता की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि रूट छोटे विमानों के लिए जल्दी ही छोटे पड़ जाते हैं, जिससे लंबी अवधि के परिचालन के लिए सिंगल-आइजल प्लेन ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement