facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Airbus ने किया विमानों के आर्डर का खुलासा, Indigo ने दिया इन विमानों का आर्डर

Advertisement

इंडिगो ने पिछले महीने एयरबस (Airbus) को 500 ए320 श्रेणी के विमानों के लिए एक किस्त वाला दुनिया का सबसे बड़ा विमान ऑर्डर दिया था।

Last Updated- July 07, 2023 | 11:39 PM IST
IndiGO

एयरबस (Airbus) ने आज इस बात का खुलासा किया कि हाल ही में इंडिगो (Indigo plane order) द्वारा दिए गए ऑर्डर में 375 ए321 नियो और 125 ए320 नियो विमान शामिल हैं, जबकि एयर इंडिया का हालिया ऑर्डर 70 ए321 नियो, 140 ए 320 नियो, 34 ए350-1000 और छह ए350-900 विमानों के लिए है।

इंडिगो ने पिछले महीने एयरबस (Airbus) को 500 ए320 श्रेणी के विमानों के लिए एक किस्त वाला दुनिया का सबसे बड़ा विमान ऑर्डर दिया था। एयर इंडिया ने फरवरी में 470 विमानों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एक किस्त वाला विमान ऑर्डर दिया था, जिसमें 250 विमानों का ऑर्डर एयरबस को और 220 विमानों का ऑर्डर बोइंग को दिया गया था। दोनों ही विमान कंपनियों ने यह खुलासा नहीं किया था कि किस तरह के विमानों का ऑर्डर दिया गया था।

इंडिगो के विमान ऑर्डर की जानकारी का खुलासा करते हुए यूरोप की विमान विनिर्माता ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि ए320 नियो और ए321 नियो विमानों के संबंध में और अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।

इंडिगो द्वारा किए गए ऑर्डर वाले 500 विमानों की डिलिवरी वर्ष 2030 से 2035 के बीच की जाएगी। इंडिगो द्वारा अधिक संख्या में ए321 नियो विमानों का ऑर्डर देने से वह व्यापक वैश्विक गंतव्यों तक विस्तार करने में सक्षम होगी क्योंकि इस प्रकार के विमान ए320 नियो विमानों की तुलना में अधिक दूर तक की यात्रा के लिए इस्तेमाल होते हैं। ए320 नियो का दायरा 6,300 किलोमीटर का होता है, जबकि 321 नियो श्रेणी वाले विमानों का दायरा 8,700 किलोमीटर तक होता है।

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement