facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

5G spectrum auctions: Airtel ने नीलामी में 6,857 करोड़ रुपये मूल्य का 97 MHz स्पेक्ट्रम खरीदा

Advertisement

5G spectrum auctions: स्पेक्ट्रम नीलामी दूसरे दिन बोली शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर ही समाप्त हो गई।

Last Updated- June 26, 2024 | 7:11 PM IST
bharati airtel

5G spectrum auctions: भारती एयरटेल ने बुधवार को संपन्न हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में 6,857 करोड़ रुपये में 97 मेगाहर्ट्ज रेडियो तरंगों को खरीदा है। नीलामी में यह कुल बेचे गए स्पेक्ट्रम का 60 प्रतिशत है। भारती एयरटेल ने बयान में कहा कि दूरसंचार कंपनी की अनुषंगी कंपनी भारती हेक्साकॉम ने 1,001 करोड़ रुपये के परिव्यय से 15 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया है।

भारत की स्पेक्ट्रम नीलामी दूसरे दिन बोली शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर ही समाप्त हो गई। इसमें दूरसंचार कंपनियों ने कुल मिलाकर 11,300 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का स्पेक्ट्रम खरीदा, जो कि सरकार द्वारा बिक्री के लिए रखी गई रेडियो तरंगों के अनुमानित मूल्य 96,238 करोड़ रुपये का 12 प्रतिशत से भी कम है।

Also read: Vodafone Idea 4G/5G नेटवर्क में विस्तार को लेकर कर रही Samsung से बातचीत, शेयर बने रॉकेट

कंपनी के बयान के अनुसार, ‘‘एयरटेल ने नीलामी के जरिये 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज और 2,100 मेगाहर्ट्ज बैंड में 6,857 करोड़ रुपये में 97 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम हासिल किया है।’’ बयान में कहा गया कि इस खरीद के साथ भारती एयरटेल देश में ‘मध्यम-बैंड स्पेक्ट्रम पूल’ में सबसे बड़ी हिस्सेदारी बनाए रखेगी।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘एयरटेल अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम संभव अनुभव मुहैया करने के लिए उचित मात्रा में स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण जारी रखे हुए है। इस नीलामी में हमने अपनी सब-गीगा हर्ट्ज और मध्यम-बैंड हिस्सेदारी को मजबूत किया है। इससे हमारी पहुंच में, खासकर बंद जगह पर (इनडोर) उल्लेखनीय सुधार होगा।’’

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 6:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement