facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Airtel बिजनेस ने की लीडरशिप टीम में बदलाव की घोषणा, CEO चितकारा ने दिया इस्तीफा

Advertisement

एयरटेल एक वैश्विक संचार समाधान प्रोवाइडर है जिसके दक्षिण एशिया और अफ्रीका के 17 देशों में 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं।

Last Updated- June 26, 2023 | 6:09 PM IST
bharati airtel

भारती एयरटेल ने सोमवार को एयरटेल बिजनेस में अपनी लीडरशिप टीम में बदलाव की घोषणा की। एयरटेल बिजनेस के सीईओ अजय चितकारा ने एयरटेल से इस्तीफा दे दिया है।  वह अगस्त 2023 के तीसरे सप्ताह तक कंपनी में बने रहेंगे।

नियामक फाइलिंग में, कंपनी ने कहा, “एयरटेल बिजनेस तीन बिजनेस और चैनल सेगमेंट के रूप में काम करेगा – वाणी वेंकटेश के नेतृत्व में ग्लोबल बिजनेस, गणेश लक्ष्मीनारायणन के नेतृत्व में घरेलू बिजनेस, और आशीष अरोड़ा के नेतृत्व में नेक्स्ट्रा डेटा सेंटर होगा।”

भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा, “एयरटेल बिजनेस हमारे पोर्टफोलियो में एक रत्न की तरह है और आगे बढ़ने के लिए ग्रोथ के मौके देता है। मैं इस कारोबार को बढ़ाने में मदद करने के लिए वाणी, गणेश और आशीष के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। मैं अजय के योगदान को भी स्वीकार करना चाहता हूं,”

उन्होंने कहा, “एयरटेल के साथ अपने 23 सालों में अजय ने महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। उन्होंने एयरटेल बिजनेस को भी एक मजबूत ताकत दी है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

एयरटेल एक वैश्विक संचार समाधान प्रोवाइडर है जिसके दक्षिण एशिया और अफ्रीका के 17 देशों में 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। कंपनी वैश्विक स्तर पर टॉप 3 मोबाइल ऑपरेटरों में शुमार है और इसका नेटवर्क दो अरब से अधिक लोगों को कवर करता है।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 6:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement