facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एयरटेल के सीईओ का सुझाव-‘ई-सिम बेहतर’

Advertisement

विट्टल ने उपभोक्ताओं से अपने दैनिक जीवन में ई-सिम सक्षम उपकरणों को आसानी से शामिल करने का आग्रह किया।

Last Updated- November 21, 2023 | 9:33 PM IST
Bharti Airtel

एम्बेडेड सिम या ई-सिम से खोए हुए उपकरणों (मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच आदि) पर नजर रखना आसान हो जाएगा और इससे कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। भारती एयरटेल के मुख्य कार्याधिकारी गोपाल विट्टल ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोट में यह संभावना जताई।

विट्टल ने एयरटेल ग्राहकों को भेजे गए ईमेल में कहा ‘इसके अलावा चोरी-चकारी की किसी घटना में अगर आपका उपकरण चोरी हो जाता है, तो अपराधियों के लिए आपके ई-सिम से छुटकारा पाना बहुत कठिन होगा क्योंकि वे पारंपरिक सिम से अलग होते हैं, जिन्हें फोन से भौतिक रूप से निकाला जा सकता है। इससे खोए हुए स्मार्टफोन को ट्रैक करना भी आसान हो जाएगा।’

ई-सिम सामान्य सिम कार्ड का ऑनलाइन विस्तार होता है। भौतिक सिम कार्ड के विपरीत ई-सिम उन्नत स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्टवॉच जैसे पहनने योग्य उपकरणों में एम्बेडेड चिप होती है। इसे सॉफ्टवेयर के जरिये दूर रहकर ही प्रोग्राम किया जा सकता है और इसे उपकरणों में ही निर्मित किया जाता है।

हालांकि सभी तीनों निजी दूरसंचार सेवा प्रदाता पिछले साल से भारत में ई-सिम सेवाओं की पेशकश शुरू कर चुकी हैं, लेकिन विट्टल के बयान से पता चलता है कि यह सेवा मुख्य बन रही है और कंपनियां इस प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाना चाहती हैं।

विट्टल ने उपभोक्ताओं से अपने दैनिक जीवन में ई-सिम सक्षम उपकरणों को आसानी से शामिल करने का आग्रह किया। जैसे सुबह की जॉगिंग के दौरान ई-सिम सक्षम स्मार्टवॉच का उपयोग करना, जब उनके फोन घर पर रहते हैं।

आज कुछ स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन के नए मॉडल ई-सिम से सक्षम हैं। पिछले साल अमेरिका में ऐपल द्वारा पेश की गई आईफोन 14 श्रृंखला केवल ई-सिम वाला ही हैंडसेट है।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement