facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एजीआर के बकाये को इक्विटी में बदलने के लिए सरकार से बात कर रही एयरटेल

Advertisement

देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी ने दूरसंचार विभाग से अपने करीब 40,000 करोड़ रुपये के एजीआर बकाया को इक्विटी में तब्दील करने के लिए अनुरोध किया था।

Last Updated- August 06, 2025 | 10:46 PM IST
Airtel

निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एयरटेल के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गोपाल विट्ठल ने कहा कि कंपनी अपने  समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाया को इक्विटी में तब्दील किए जाने के लिए केंद्र सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है। उन्होंने दूसरी  दूरसंचार कंपनियों के साथ किए गए व्यवहार की मांग की।

चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने के दौरान सुनील मित्तल की दूरसंचार कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘हमने दूसरी दूरसंचार कंपनियों की तरह ही राहत के लिए सरकार को लिखा है और इस पर फैसला सरकार को करना है। सरकार जो भी निर्णय लेगी हम उसको मानेंगे। ‘

देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी ने दूरसंचार विभाग से अपने करीब 40,000 करोड़ रुपये के एजीआर बकाया को इक्विटी में तब्दील करने के लिए अनुरोध किया था। ठीक उसी तरह जैसे वोडाफोन-आइडिया के साथ हुआ, जहां सरकार ने सितंबर 2021 में दूरसंचार क्षेत्र के लिए जारी राहत पैकेज के तौर पर उसके 36,950 करोड़ रुपये के बकाया एजीआर को इक्विटी में तब्दील कर करीब 49 फीसदी हिस्सेदारी ले ली। पैकेज में सभी दूरसंचार कंपनियों को स्पेक्ट्रम भुगतान पर चार साल की मोहलत दी गई थी।

एयरटेल ने कहा था कि बकाये एजीआर को शेयर में तब्दील करने से सरकार को कंपनी में 3 से 4 फीसदी हिस्सेदारी मिल जाएगी। सरकार को सालाना आधार पर एजीआर का भुगतान अगले साल यानी मार्च 2026 से शुरू होगा। विट्ठल ने कहा कि एयरटेल अपनी देनदारियों को चुकाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘उस हद तक हमारी बैलेंस शीट की मजबूती के आधार पर जरूरी देनदारियां चुकाने की गुंजाइश है क्योंकि ऋण की स्थिति बेहतर हो रही है और समय के साथ हमारे पास काफी नकद होगा।’ जून तिमाही के अंत तक एयरटेल का नकद प्रवाह 11,928 करोड़ रुपये था।

शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कंपनी लाभांश बढ़ाएगी और अपने क्लाउड, सुरक्षा और डेटा सेंटर कारोबारों को आगे बढ़ाने पर विचार करेगी, क्योंकि कंपनी का ऋणबोझ कम हो रहा है। जून तिमाही के अंत तक एयरटेल पर 1.9 लाख करोड़ रुपये का ऋण है जो एक तिमाही पहले के 1.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

Advertisement
First Published - August 6, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement