facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Airtel Payments Bank Q4 Results: एयरटेल पेमेंट्स बैंक का मुनाफा 60% बढ़कर 34.5 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement

Airtel Payments Bank Q4 Results: कंपनी के राजस्व में भी 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो बढ़कर 1,836 करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- May 22, 2024 | 7:22 PM IST
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नए ग्राहकों की संख्या बढ़ी : सीईओ , Number of new customers of Airtel Payments Bank increased: CEO

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने वित्त वर्ष 24 में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने अपने मुनाफे में सालाना आधार पर 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो 34.5 करोड़ रुपये रही है। इसके अलावा, कंपनी के राजस्व में भी 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो बढ़कर 1,836 करोड़ रुपये हो गया है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के MD और सीईओ अनुब्रता बिस्वास ने कहा, “हमारे डिजिटल ऑफरों की निरंतर मांग और ग्राहकों को तेजी से जोड़ते हुए, हम हर भारतीय को सुरक्षित, सरल और फायदेमंद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के अपने मिशन में दृढ़ हैं।”

बैंक ने इसे अब तक की सबसे मजबूत तिमाही बताते हुए कहा कि मार्च तिमाही में उसने 15 प्रतिशत की तिमाही वृद्धि के साथ 539 करोड़ रुपये कमाए। दूरसंचार दिग्गज भारती एयरटेल के इस सब्सिडियरी बैंक ने बताया कि उसने वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में बचत खाता खोलने में तेजी देखी है और अब हर महीने 10 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़ रही है।

बैंक के मासिक लेन-देन करने वाले यूजर्स (MTU) बढ़कर 80.4 मिलियन हो गए हैं, और उसका सकल व्यापार मूल्य (GMV) ₹2,550 बिलियन तक पहुंच गया है। कंपनी के बयान में कहा गया है, “पिछले चार वर्षों में, बैंक ने तेजी से ग्रोथ हासिल की है। इस दौरान बैंक ने राजस्व में उल्लेखनीय 40 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) प्राप्त की है। कंपनी का वार्षिक राजस्व मार्च 2024 में बढ़कर ₹2400 करोड़ हो गया है।” बता दें कि पेमेंट्स बैंक के कर्मचारियों की संख्या लगभग 1,400 है। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 7:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement