facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Airtel Q4 Results: मुनाफे में 33.5% की भारी गिरावट, ₹7,325 करोड़ पर आया नेट प्रॉफिट

Advertisement

एयरटेल के Q4 नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर घटा, लेकिन रेवेन्यू और ARPU में बढ़ोतरी के साथ कंपनी की ग्रोथ स्थिर रही।

Last Updated- May 13, 2026 | 7:55 PM IST
Airtel
Representative image

Airtel Q4 Results: भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने बुधवार को अपने वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 33.5 प्रतिशत घटकर 7,325 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 11,021.8 करोड़ रुपये था।

हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में सुधार देखने को मिला है और यह 10.48 प्रतिशत बढ़ा है। पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6,630 करोड़ रुपये रहा था।

एयरटेल की कुल आय (रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस) में इस तिमाही के दौरान अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी की आय 15.6 प्रतिशत बढ़कर 55,383.2 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 47,876.2 करोड़ रुपये थी।

वहीं तिमाही आधार पर भी कंपनी की आय 2.5 प्रतिशत बढ़ी है, जो स्थिर ग्रोथ को दिखाती है।

भारत कारोबार में बढ़ा प्रदर्शन

कंपनी के भारत बिजनेस ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इस सेगमेंट की आय सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत बढ़कर 39,566 करोड़ रुपये हो गई है।

भारत के मोबाइल बिजनेस से होने वाली आय में 8.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह बढ़त बेहतर रियलाइजेशन और ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की वजह से देखने को मिली है।

कंपनी के अनुसार, प्रति यूजर औसत आय (ARPU) में सुधार देखने को मिला है, जबकि सालाना मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है।

तिमाही के दौरान एयरटेल का ARPU ₹257 रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹245 था। इसका मतलब है कि कंपनी प्रति ग्राहक से पहले के मुकाबले ज्यादा कमाई कर रही है। टैरिफ सुधार और बेहतर सेवाओं की वजह से ARPU में यह बढ़ोतरी मानी जा रही है।

FY26 में मुनाफा घटा, लेकिन रेवेन्यू बढ़ा

पूरे वित्त वर्ष FY26 में एयरटेल का शुद्ध मुनाफा 20.4 प्रतिशत घटकर ₹26,695 करोड़ रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष FY25 में यह ₹33,556 करोड़ था।

हालांकि, इसी अवधि में कंपनी की कुल आय में मजबूत बढ़ोतरी हुई। एयरटेल का सालाना रेवेन्यू 21.9 प्रतिशत बढ़कर ₹2,10,972.8 करोड़ तक पहुंच गया।

कंपनी का विस्तार और रणनीति

कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा कि FY26 एयरटेल के लिए एक अहम साल रहा। इस दौरान कंपनी ने 650 मिलियन से अधिक ग्राहकों का आंकड़ा पार किया और अपने बिजनेस को और मजबूत किया।

उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने टेलीकॉम-ग्रेड सॉवरेन क्लाउड लॉन्च किया, अपनी सहयोगी इकाई के जरिए लेंडिंग बिजनेस शुरू करने के लिए RBI की मंजूरी प्राप्त की और डेटा सेंटर नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया।

Advertisement
First Published - May 13, 2026 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement