facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Airtel इस साल के अंत में अपने ग्राहकों के लिए Apple वीडियो, म्यूजिक कंटेंट की पेशकश करेगी

Advertisement

Apple के साथ यह साझेदारी हमारे ग्राहकों को बहुत अधिक मूल्य प्रदान करेगी। अब उनके पास वैश्विक स्तर की सर्वोत्तम सामग्री और मनोरंजन तक पहुंच होगी।’’

Last Updated- August 27, 2024 | 2:45 PM IST
Airtel and Apple
Representative Image

Airtel के ग्राहक इस साल के अंत में वीडियो स्ट्रीमिंग मंच एक्सस्ट्रीम और विंक म्यूजिक ऐप के जरिए Apple टीवी प्लस और एप्पल म्यूजिक कंटेंट का आनंद ले सकेंगे। दूरसंचार कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एयरटेल और एप्पल ने इस संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस साझेदारी के तहत, एयरटेल एक्सस्ट्रीम के ग्राहक Apple टीवी प्लस पर हॉलीवुड और पुरस्कार विजेता सामग्री का आनंद ले सकेंगे। यह सुविधा प्रीमियम एयरटेल वाईफाई और पोस्टपेड प्लान के साथ मिलेगी। इसी तरह, विंक प्रीमियम के उपयोगकर्ताओं को Apple म्यूजिक का लाभ मिलेगा।

भारती एयरटेल के मुख्य विपणन अधिकारी और कार्यकारी उपाध्यक्ष (ग्राहक अनुभव) अमित त्रिपाठी ने कहा, ‘‘एप्पल और एयरटेल स्वाभाविक भागीदार हैं, जो ग्राहक अनुभव में उत्कृष्टता लाने का प्रयास करते हैं।

Apple के साथ यह साझेदारी हमारे ग्राहकों को बहुत अधिक मूल्य प्रदान करेगी। अब उनके पास वैश्विक स्तर की सर्वोत्तम सामग्री और मनोरंजन तक पहुंच होगी।’’

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 2:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement