facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अजय गोयल ने Byju’s से दिया इस्तीफा, अनिल अग्रवाल की वेदांता में की वापसी

Advertisement

वेदांता के बोर्ड ने मंगलवार, 24 अक्टूबर को कहा कि उसने 30 अक्टूबर, 2023 से कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में अजय गोयल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

Last Updated- October 24, 2023 | 11:17 AM IST
Byju's

एडटेक दिग्गज बैजूस (Byju’s) के सीएफओ अजय गोयल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ऑडिट पूरा करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता (Vedanta) में वापस लौट जाएंगे।

कंपनी ने जारी किया बयान

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, शैक्षणिक जगत के दिग्गज प्रदीप कनकिया को वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। कंपनी के अध्यक्ष (वित्त) नितिन गोलानी को कंपनी के वित्त कार्य को संभालने के लिए भारत के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें : पिछले वित्त वर्ष में 45 फीसदी बढ़ा Flipkart का घाटा

गोयल ने दी इस्तीफे की जानकारी

अजय गोयल ने कहा, ‘‘ मैं बैजूस के संस्थापकों तथा सहकर्मियों को तीन महीने में वित्त वर्ष 2022 का ऑडिट तैयार करने में मदद करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं Byju’s में एक छोटे लेकिन प्रभावशाली कार्यकाल के दौरान मिले समर्थन की सराहना करता हूं।’’

कंपनी वित्त वर्ष 2022 के लिए वित्तीय परिणाम घोषित करने के लिए लंबे समय से कुछ मंजूरी का इंतजार कर रही है।

Vedanta के बोर्ड ने अजय गोयल को किया नियुक्त

वेदांता के बोर्ड ने मंगलवार, 24 अक्टूबर को कहा कि उसने 30 अक्टूबर, 2023 से कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में अजय गोयल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

वेदांता के संरचित री-हायरिंग प्रोग्राम ‘घरवापसी’ के हिस्से के रूप में, गोयल ने कंपनी में वापसी की। वेदांता ने इसकी सूचना एक फाइलिंग में दी।

यह भी पढ़ें : TATA Motors ने हाइड्रोजन फ्यूल टेक्नॉलजी के लिए दो R&D सेंटर शुरू किए

6 महीने बाद दे दिया Byju’s के CFO पद से इस्तीफा

गोयल ने एडटेक प्रमुख में शामिल होने के बमुश्किल 6 महीने बाद Byju’s के सीएफओ के पद से इस्तीफा दे दिया है।

Vedanta की CFO Sonal Shrivastava ने दिया इस्तीफा

Vedanta Limited अपने पुनर्गठन के दौर से गुजर रही है। इस बीच अरबपति अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) द्वारा नियंत्रित खनन उद्योग की इस दिग्गज कंपनी की मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) सोनल श्रीवास्तव (Sonal Shrivastava) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

ब्लूमबर्ग ने मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से बताया था कि जून में कंपनी में शामिल हुईं सोनल श्रीवास्तव ने अग्रवाल को पिछले महीने कंपनी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया था।

यह भी पढ़ें : रिलायंस Disney का भारतीय कारोबार खरीदने के करीब

Vedanta का होगा विभाजन, बनेगी 6 लिस्टेड कंपनियां

पिछले महीने वेदांत लिमिटेड ने खुद को छह लिस्टेड कंपनियों में विभाजित करने की योजना को मंजूरी दी थी। अग्रवाल को उम्मीद है कि इस कदम से निवेशक सीधे प्रमुख व्यवसायों की ओर आकर्षित होंगे और इसके घटक भागों के मूल्यांकन में सुधार होगा। इस बदलाव से अनिल अग्रवाल के लिए अपनी मूल कंपनी के ऋण भार को कम करने के लिए कुछ संपत्तियों को बेचना भी आसान हो जाएगा।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 11:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement