facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Akasa Air ने बेड़े में जोड़ा 20वां विमान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट संचालन के लिए हुई योग्य

Advertisement

आकाश एयर के बेड़े में बोइंग 737 मैक्स विमान का 737-8-200 संस्करण शामिल किया गया है।

Last Updated- August 01, 2023 | 10:37 PM IST
Akasa Air

आकाश एयर ने विमानों के अपने मौजूदा बेड़े में 20वां विमान जोड़ा है। अब कंपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए योग्य हो गई है। भारत में नियमों के तहत, किसी भी विमानन कंपनी को अंतरराष्ट्रीय उड़ान का पात्र होने के लिए अपने बेड़े में कम से कम 20 विमानों को रखना अनिवार्य है।

आकाश एयर के बेड़े में बोइंग 737 मैक्स विमान का 737-8-200 संस्करण शामिल किया गया है। विमानन कंपनी ने कहा कि वह अपने बेड़े में ऐसे विमान को जोड़ने वाली एशिया की पहली कंपनी है। खबर प्रकाशित होने तक आकाश एयर को भेजे सवाल का कोई जवाब नहीं मिल सका।

आकाश एयर के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी विनय दुबे ने कहा, ‘आज हमने अपने विमानों के बेड़े में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। इससे आकाश एयर का अंतरराष्ट्रीय अध्याय शुरू होगा। 12 महीनों के भीतर शून्य से 20 विमानों को शामिल करना यह सिर्फ आकाश के लिए रिकॉर्ड नहीं है बल्कि यह हमारी को क्षमता को दिखाता है और हमारे देश के लिए गर्व करने का एक अवसर है।’

नागर विमानन राज्य मंत्री वीके सिंह द्वारा पिछले सप्ताह लोकसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2023 तक विमानन कंपनी को 602 करोड़ रुपये का परिचालन घाटा हुआ। इसी अवधि के दौरान विमानन कंपनी ने 777.8 करोड़ रुपये कमाए जबकि इसका परिचालन व्यय 1,866 करोड़ रुपये रहा। आकाश एयर देश की सबसे नई विमानन कंपनी है, जिसने पिछले साल अगस्त में परिचालन शुरू किया था।

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement