facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Akasa Air को रियाद, जेद्दा, दोहा और कुवैत के लिए उड़ानों की मंजूरी मिली : CEO

Advertisement

कंपनी के बेड़े में 20 बोइंग 737 मैक्स विमान हैं और इस साल के अंत तक दो और विमानों को बेड़े में शामिल किए जाने की संभावना है।

Last Updated- October 18, 2023 | 4:45 PM IST
DGCA again sent show cause notice to Akasa Air, strictness on delay in operation manual amendment DGCA ने Akasa Air को फिर भेजा कारण बताओ नोटिस, संचालन मैनुअल संशोधन में देरी पर सख्ती

विमानन कंपनी अकासा एयर (Akasa Air)को सरकार से रियाद, जेद्दा, दोहा और कुवैत के लिए उड़ानों की मंजूरी मिल गई है। एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने यह जानकारी दी।

दुबे ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में उम्मीद जताई कि अकासा एयर जल्द अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू कर पाएगी। एयरलाइन ने अगस्त में परिचालन का एक साल पूरा किया है। कंपनी के बेड़े में 20 बोइंग 737 मैक्स विमान हैं और इस साल के अंत तक दो और विमानों को बेड़े में शामिल किए जाने की संभावना है।

दुबे ने जोर देकर कहा कि अकासा एयर की वित्तीय स्थिति मजबूत है और एयरलाइन अगले 75 दिन में या साल के अंत तक तीन अंक यानी 100 से अधिक विमानों का ऑर्डर देगी। दुबे ने कहा, “हमें अभी रियाद, जेद्दा, दोहा और कुवैत के लिए यातायात अधिकार दिए गए हैं। इस प्रक्रिया में समय लगेगा…” उन्होंने कहा, “हम अपने जीवन में एक बहुत ही रोमांचक चरण में बने हुए हैं। हम आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। हमारे पास अच्छी नकदी है।”

यह भी पढ़ें : सरकार ने कमर्शियल पायलट लाइसेंस की वैलिडिटी बढ़ाकर 10 साल की 

अब, एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने के लिए अन्य मंजूरियों के लिए संबंधित विदेशी सरकारों के साथ काम करेगी और इसमें कुछ समय लगेगा। पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान के समय को लेकर सवाल पर अकासा एयर के संस्थापक और सीईओ ने कहा कि अभी निश्चित समय बताना कुछ मुश्किल हो सकता है। अकासा एयर एक सप्ताह में 700 उड़ानों का परिचालन करती है।

कंपनी फिलहाल 16 शहरों के लिए उड़ानों का परिचालन कर रही है। हालिया आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में अकासा एयर से 5.17 लाख यात्रियों ने यात्रा की। उसकी घरेलू बाजार में हिस्सेदारी 4.2 प्रतिशत रही।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 4:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement