facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Akasa Air मार्च तक अपने बेड़े में जोड़ सकती है कुछ और विमान

Advertisement

अगस्त, 2022 में परिचालन में आई एयरलाइन के पास फिलहाल 26 बोइंग 737 मैक्स विमानों का बेड़ा है और उसने 200 विमानों का ऑर्डर दिया है।

Last Updated- December 22, 2024 | 3:19 PM IST
Akasa Air may add some more aircraft to its fleet by March Akasa Air मार्च तक अपने बेड़े में जोड़ सकती है कुछ और विमान
अकासा एयर के सीईओ विनय दुबे

अकासा एयर के प्रमुख विनय दुबे ने कहा है कि कंपनी विमानों की डिलिवरी पर बोइंग के साथ लगातार चर्चा कर रही है और उसे मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष (2024-25) में अपने बेड़े में कुछ और विमान जुड़ने की उम्मीद है।

अगस्त, 2022 में परिचालन में आई एयरलाइन के पास फिलहाल 26 बोइंग 737 मैक्स विमानों का बेड़ा है और उसने 200 विमानों का ऑर्डर दिया है। हाल ही में दुबे ने कहा कि यह साल कंपनी के लिए अच्छा रहा है और 2025 में इसे और बेहतर बनाने का काम जारी रहेगा।

उन्होंने कहा, “हमारे द्वारा प्रदान की गई सेवा उत्कृष्टता के बारे में, मुझे लगता है कि उपभोक्ता अकासा को एक दयालु और सौम्य एयरलाइन के रूप में देखते हैं, जो थोड़ी अधिक सहानुभूतिपूर्ण है। हम अपने यात्रियों के साथ इसी तरीके को बरकरार रखेंगे।’’

उन्होंने कहा कि एयरलाइन यह भी सुनिश्चित करना जारी रखेगी कि उसके कर्मचारी प्यार और सम्मान महसूस करें। इसी महीने, कंपनी के कुछ पायलटों ने कथित प्रशिक्षण और सुरक्षा मुद्दों के बारे में चिंता जताई थी, और एयरलाइन ने उन्हें निराधार और असत्य बताकर खारिज कर दिया था।

एयरलाइन ने इस साल अपने बेड़े में चार विमान शामिल किए हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या विमान डिलिवरी को लेकर कोई चिंता है, तो दुबे ने कहा कि अकासा एयर में आपूर्ति शृंखला की कोई समस्या नहीं है और एयरलाइन का बोइंग के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है।

Also read: India’s IPO landscape: CY24 भारतीय IPO के लिए एक ब्लॉकबस्टर साल रहा, जानिए पूरी कहानी

एयरलाइन के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने कहा, “हम विमान की डिलिवरी के लिए बोइंग के साथ लगातार चर्चा कर रहे हैं। विमान की डिलिवरी कैसे और कब होगी, इस बारे में अपेक्षाओं के संदर्भ में हम उनके साथ काम करना जारी रखेंगे।”

चालू वित्त वर्ष में कुछ और विमानों की डिलिवरी की उम्मीद को लेकर दुबे ने कहा, “हमें विमान मिल सकते हैं।’’ इस साल जनवरी में अकासा एयर ने 150 बोइंग विमानों के ऑर्डर की घोषणा की थी, जिसमें 737 मैक्स 10 और 737 मैक्स 8-200 जेट विमान शामिल हैं।

Advertisement
First Published - December 22, 2024 | 3:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement