facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Akasa Air ने शुरू किया इंटरनेशनल ऑपरेशन, भरी मुंबई से दोहा तक की पहली उड़ान

Advertisement

Akasa Air International Flights: अकासा एयर को तीन अन्य इंटरनेशनल डेस्टिनेशन कुवैत (Kuwait), जेद्दा (Jeddah) और रियाद (Riyadh) के लिए ट्रैफिक अधिकार मिल गए हैं।

Last Updated- March 29, 2024 | 3:54 PM IST
Akasa Air

Akasa Air International Flights: दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली एयरलाइन अकासा एयर (Akasa Air) ने मुंबई से दोहा (कतर) के लिए पहली उड़ान भरने के साथ ही अपना इंटरनेशनल ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एयरलाइन ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसे तीन अन्य इंटरनेशनल डेस्टिनेशन कुवैत (Kuwait), जेद्दा (Jeddah) और रियाद (Riyadh) के लिए ट्रैफिक अधिकार मिल गए हैं।

Akasa Air अपनी वैश्विक पहुंच का विस्तार करेगी

अकासा आने वाले महीनों में तेजी से अपनी वैश्विक पहुंच का विस्तार करेगी। एयरलाइन के अनुसार, अहमदाबाद, गोवा, वाराणसी, लखनऊ, बेंगलुरु, कोच्चि और दिल्ली जैसे अन्य घरेलू शहरों के यात्रियों के पास मुंबई के रास्ते दोहा की यात्रा के लिए कई कनेक्टिंग ऑप्शंस होंगे। अकासा घरेलू स्तर पर मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि सहित कई शहरों से विमान सेवाएं संचालित करती है।

Also read: Byju’s के शेयरहोल्डर्स ने EGM में बोर्ड के फैसले पर कोई आपत्ति नहीं जताई: सूत्र

राकेश झुनझुनवाला की Akasa Air में सबसे बड़ी हिस्सेदारी

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अकासा एयर ने अपना परिचालन 7 अगस्त 2022 को शुरू किया था। एयरलाइन में सबसे बड़ी हिस्सेदारी राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) और उनकी पत्नी रेखा (Rekha Jhunjhunwala) की है। दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला इस एयरलाइन के शुरू होने के एक सप्ताह बाद 14 अगस्त 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।

अभी Akasa Air के फ्लीट में 22 विमान

रिपोर्ट के मुताबिक, अकासा एयर के फ्लीट में फिलहाल 22 विमान हैं। एयरलाइन ने अपने परिचालन के पहले वर्ष, FY 2022-23 में 602.84 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग लॉस दर्ज किया। ऑपरेटिंग रेवेन्यू 777.85 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग खर्च लगभग 1400 करोड़ रुपये रहा।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement