facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Akasa Air ने 8 मार्गों पर बंद की उड़ान

Advertisement

पायलटों के इस्तीफे के बाद आकाश एयर ने सेवाओं में कटौती की

Last Updated- October 04, 2023 | 9:37 PM IST
DGCA again sent show cause notice to Akasa Air, strictness on delay in operation manual amendment DGCA ने Akasa Air को फिर भेजा कारण बताओ नोटिस, संचालन मैनुअल संशोधन में देरी पर सख्ती

जुलाई से पायलटों के लगातार इस्तीफा देने के बाद से अब विमानन कंपनी आकाश एयर ने 10 मार्गों पर अपनी सेवाएं कम कर दी हैं और आठ मार्गों पर उड़ानें बंद कर दी हैं। बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा देखे गए एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम के आंकड़ों के अनुसार, विमानन कंपनी की साप्ताहिक सेवाएं जून के 945 से कम हो कर अक्टूबर में 754 हो गई है।

विमानन कंपनी फिलहाल 34 मार्गों पर उड़ानें संचालित करती है। जून से अक्टूबर के बीच आकाश एयर ने अहमदाबाद-कोच्चि, अहमदाबाद-हैदराबाद, अहमदाबाद-पुणे, बेंगलूरु-हैदराबाद, बेंगलूरु-चेन्नई, कोच्चि-हैदराबाद, गोवा-लखनऊ और गोवा-हैदराबाद मार्ग पर परिचालन बंद कर दिया है।

जुलाई से सितंबर तक विमानन कंपनी के कुल 43 पायलटों ने अपनी अनिवार्य नोटिस अवधि को पूरा किए बिना प्रतिद्वंद्वी कंपनी में शामिल हो गए। पायलटों को छह महीने से एक साल तक की अनिवार्य नोटिस अवधि पूरी करनी थी। फिलहाल विमानन कंपनी ने मुआवजे की मांग करते हुए इन 43 पायलटों में से 5 के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आकाश एयर के एक प्रवक्ता ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि विमानन कंपनी ने अपने नेटवर्क को तर्कसंगत बनाया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह अपने ग्राहकों को उच्चतम स्तर की परिचालन विश्वसनीयता प्रदान कर सके।

उन्होंने कहा, ‘विश्वसनीय होने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता लगातार बनी हुई है। इसका मतलब है कि हमने कम उड़ान भरने और अल्पावधि में अपने ग्राहकों को अधिक विश्वसनीय नेटवर्क प्रदान करने का विकल्प चुना है।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement