facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Akasa Air ने पायलटों की भर्ती बंद की, 24 विमानों के बेड़े के लिए पर्याप्त हैं पायलट

Advertisement

पिछले साल सितंबर में अकासा एयर को तकरीबन 24 दैनिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी थी क्योंकि लगभग 43 पायलटों ने अचानक इस्तीफा दे दिया था।

Last Updated- June 05, 2024 | 11:00 PM IST
Akasa Air

अकासा एयर ने अब पायलटों की भर्ती बंद कर दी है क्योंकि उसके पास 24 विमानों के अपने मौजूदा बेड़े का परिचालन करने और अपनी भावी वृद्धि की पूर्ति के लिए पर्याप्त ताकत है। विमानन कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी विनय दुबे ने आज यह जानकारी दी।

पिछले साल सितंबर में अकासा एयर को तकरीबन 24 दैनिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी थी क्योंकि लगभग 43 पायलटों ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। विमानन कंपनी इतनी परेशान थी कि उसने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष कहा कि वह ‘संकट की स्थिति’ में है और यह ‘बंद हो सकती’ है। हालांकि बाद में विमानन कंपनी ने स्पष्ट किया कि बंद होने का कोई सवाल ही नहीं है।

कापा इंडिया एविएशन समिट 2024 को संबोधित करते हुए दुबे ने कहा ‘हमने पायलटों की भर्ती बंद कर दी है। हमारे पास अपने मौजूदा बेड़े के लिए काफी पायलट हैं। हमारे पास अपने विकास के लिए काफी पायलट हैं। हम उनके प्रतिभा निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत में 3,000 से 5,000 तक युवा पायलट बेरोजगार हैं, इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण मसला विमानन कंपनी में पायलट शामिल करने की सही दर है।

उन्होंने कहा ‘हमें अधिक प्रतिभा संपन्न पायलटों के लिए परिपक्व अवधि की जरूरत है (ताकि उनके पास विकास और पदोन्नति के लिए पर्याप्त अवसर हों)। हम इस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’ भारत में कुशल श्रम संसाधनों के संबंध में कोई दिक्कत नहीं है।

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 11:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement