facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Akasa Air खरीदेगी चार और बोइंग 737 मैक्स विमान, साल के अंत तक भरेगी इंटरनेशनल उड़ान

Advertisement

कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अपनी विस्तार योजनाओं के तहत वह इस साल तीन अंक में (यानी 100 से अधिक) विमानों का ऑर्डर देगी।

Last Updated- June 21, 2023 | 5:01 PM IST
Akasa Air

एयरलाइन कंपनी अकासा एयर चार और बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अपनी विस्तार योजनाओं के तहत वह इस साल तीन अंक में (यानी 100 से अधिक) विमानों का ऑर्डर देगी। कंपनी ने बताया कि ये चार विमान 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों के ऑर्डर के अतिरिक्त हैं। यह घोषणा पेरिस एयर शो के दौरान की गई।

विमानन कंपनी ने बयान में कहा, “ये चार विमान पहले से ही दिए गए 72 विमानों के ऑर्डर से अलग हैं, जिससे कुल विमानों की संख्या 76 हो गई है, जिनमें 23 737-8 और 53 उच्च क्षमता वाले 737-8-200 विमान हैं।” कंपनी ने कहा, “अकासा एयर का लक्ष्य 2023 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने का है।”

अकासा एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने कहा कि कंपनी अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन में सहयोग के लिए चार और बोइंग 737-8 जोड़ने को लेकर बहुत उत्साहित है। इसके साथ ही 72 विमानों के कंपनी के शुरुआती ऑर्डर की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। ये विमान अगले चार साल में मिलेंगे।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 5:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement