facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Akasa Air 28 मार्च से शुरू करेगी इंटरनेशनल उड़ान, पहली फ्लाइट जाएगी मुंबई से कतर की राजधानी, कितना किराया?

Advertisement

Akasa Air ने कहा कि उसकी यह इंटरनेशनल फ्लाइट सप्ताह में चार नॉन-स्टॉप उड़ानें भरेगी, जो मुंबई को दोहा से जोड़ेगी।

Last Updated- February 16, 2024 | 5:13 PM IST
Akasa Air

भारत की नई एयरलाइन्स में से एक अकासा एयर (Akasa Air) ने आज यानी 16 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने का ऐसान कर दिया है। एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए बताया कि कंपनी 28 मार्च, 2024 को अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए इंटरनैशनल उड़ान भरेगी। इस उड़ान के तहत पहली फ्लाइट मुंबई से उड़ेगी और दोहा (कतर की राजधानी) तक जाएगा।

Akasa Air ने कहा कि उसकी यह इंटरनेशनल फ्लाइट सप्ताह में चार नॉन-स्टॉप उड़ानें भरेगी, जो मुंबई को दोहा से जोड़ेगी। कंपनी ने कहा कि उसकी इस योजना से भारत और कतर के बीच संपर्क बढ़ेगा और आवाजाही तेज हो जाएगी।

कितना लगेगा किराया?

कंपनी ने कहा कि उसकी ऑफिशियल साइट औऱ मल्टीपल OTA प्लेटफॉर्म से टिकट बुक किए जा सकेंगे। कंपनी आने-जाने का कुल मिलाकर 29012 रुपये चार्ज करेगी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह भारत की पहली ऐसी कंपनी है जिसने अपने ऑपरेशन शुरू होने के 19 महीने के भीतर ही इंटरनेशनल उड़ानों में अपना नाम दर्ज कर लिया। कंपनी ने कहा कि उसकी इस शुरुआत से कारोबार और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि कंपनी ने अगस्त 2022 में अपना ऑपरेशन शुरू किया था।

इंटरनेशनल उड़ान का ऐलान करते हुए Akasa Air के फाउंडर & CEO, विनय दुबे ने कहा कि एक प्रमुख भारतीय कमर्शियल सेंटर मुंबई से सीधे जुड़ने वाली सप्ताह में चार उड़ानों की शुरुआत, दोनों देशों के अलग-अलग तरह के यात्रियों को पर्यटन की सुविधा देगी। साथ ही साथ कॉमर्स और द्विपक्षीय संबंधों में भी मजबूती मिलेगी।

क्या है फ्लाइट का शेड्यूल?

Akasa Air की फ्लाइट 28 मार्च को पहली उड़ान भरेगी। मुंबई से दोहा जाने वाली फ्लाइट बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को 07:40 PM पर उड़ान भरेगी। हफ्ते में चार दिन दोहा के लिए उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट नॉन-स्टॉप होगी।

इसके अलावा, दोहा से मुंबई के लिए Akasa Air की फ्लाइट 2:45 AM पर बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को नॉन स्टॉप उड़ान भरेगी।

अयोध्या के लिए भी Akasa Air ने शुरू की उड़ान

इंटरनेशनल उड़ान के ऐलान के एक दिन पहले ही यानी 15 फरवरी को Akasa Air ने अयोध्या से भी पहली बार ऑपरेशन शुरू किया। Akasa Air की पहली उड़ान दोपहर 1.35 बजे महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Maharishi Valmiki International Airport) से उड़ान भरकर दोपहर 3:05 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Gandhi International Airport) पर रुकी और फिर शाम 5:50 बजे पुणे में लैंड कर गई।

क्या है Ayodhya-Puna फ्लाइट शेड्यूल?

बता दें कि Akasa Air की यह फ्लाइट रोजाना उड़ान भरेगी। अयोध्या से उड़ान भरने का समय दोपहर 1:35 बजे होगा। फ्लाइट फिर दोपहर 3:05 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी और फिर दोपहर में ही 15:45 पर पुणे के लिए उड़ान भरेगी और शाम 05:50 बजे गन्तव्य यानी पुणे पहुंचा देगी।

इसके अलावा, पुणे से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट सुबह 08:50 पर उड़ान भरेगी और दिल्ली सुबह 10:55 पर पहुंच जाएगी। फिर इसके बाद फ्लाइट सुबह 11:35 पर दिल्ली से उड़ान भरेगी और दोपहर 12:55 पर अयोध्या पहुंचा देगी।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement