facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Akasa Air के बेड़े में शामिल हुआ 20वां विमान, अब इंटरनेशनल उड़ान भरने के लिए योग्य

Advertisement

अकासा अपने बेड़े में बोइंग 737-8-200 संस्करण शामिल करने वाली एशिया की पहली एयरलाइन कंपनी हो गई है।

Last Updated- August 01, 2023 | 4:11 PM IST
Akasa Air

अकासा एयर (Akasa Air) के बेड़े में 20वां विमान शामिल हो गया है और इसके साथ ही एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने के योग्य हो गई है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विमानन कंपनी सात अगस्त को अपने परिचालन का एक साल पूरा करेगी। अकासा अपने बेड़े में बोइंग 737-8-200 संस्करण शामिल करने वाली एशिया की पहली एयरलाइन कंपनी हो गई है।

भारतीय नियमों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए एयरलाइन कंपनी के बेड़े में कम से कम 20 विमान होने चाहिए। कंपनी ने चार महीने बाद अपने बेड़े में एक विमान जोड़ा है। अकासा एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनय दुबे ने कहा, “सिर्फ 12 महीनों में शून्य से 20 विमान सिर्फ कंपनी का रिकॉर्ड नहीं बल्कि वह है जो देश की क्षमता बताता है।”

ये भी पढ़ें : पेट्रोल की मांग जुलाई में बढ़ी, बारिश के कारण डीजल की खपत घटी

कंपनी ने बयान में कहा कि बोइंग 737-8-200 विमान को विनिर्माण कंपनी की अमेरिका में सिएटल स्थिति इकाई पर 28 जुलाई को हस्तांतरित किया गया और यह मंगलवार सुबह 9.31 बजे बेंगलुरु पहुंचा।

अकासा ने कंपनी शुरू होने से पहले 2021 में 72 विमानों का ऑर्डर दिया था, जिसमें 23 विमान 737-8एस, 53 उच्च क्षमता वाले 737-8-200 विमान हैं।

कंपनी ने इसी साल जून में घोषणा की थी कि वह चार और बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदेगी। अकासा फिलहाल 16 शहरों के बीच साप्ताह में 900 उड़ानें संचालित करती है।

ये भी पढ़ें : Auto Sales in July: Toyota से लेकर Bajaj तक, जानें कैसी रही इन कंपनियों की वाहन बिक्री

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 4:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement