facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हवाई अड्डों के 25 फीसदी कर्मियों की अल्कोहल जांच अनिवार्य

Advertisement

Alcohol testing of aviation staff: फिलहाल 10 फीसदी कर्मचारियों की रोजाना जांच की जाती है।

Last Updated- February 29, 2024 | 11:12 PM IST
हवाई अड्डों के 25 फीसदी कर्मियों की अल्कोहल जांच अनिवार्य, Alcohol testing of 25 percent airport personnel mandatory

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि 1 जून से भारतीय हवाईअड्डों पर कार्यरत कम से कम 25 फीसदी कर्मचारियों की औचक अल्कोहल जांच अनिवार्य की गई है। फिलहाल 10 फीसदी कर्मचारियों की रोजाना जांच की जाती है।

डीजीसीए के अनुसार यह नियम हवाई यातायात नियंत्रकों, ग्राउंड स्टाफ, विमान रखरखाव इंजीनियरों और ग्राउंड हैंडलिंग सेवा देने वाले कर्मियों पर लागू होगा। इससे शराब के सेवन का पता लगाने में सख्ती बरती जाएगी।

डीजीसीए ने कहा कि इस संशोधन से सुरक्षा का स्तर बढ़ेगा। इसके अलावा हवाई अड्डों पर आवाजाही बढ़ने और जमीनी गतिविधियों में वृद्धि को देखते हुए यह एक प्रभावी कदम है।

डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार. साल 2023 की पहली छमाही में देश के 59 हवाईअड्डों पर कार्यरत 189 कर्मचारी नशे में मिले थे।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement