facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato की 3.44 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी अलीपे

Advertisement

आधार कीमत पर अलीपे 3,290 करोड़ रुपये जुटाने में सक्षम होगी

Last Updated- November 28, 2023 | 10:00 PM IST
Zomato

अलीपे सिंगापुर होल्डिंग की योजना फूड डिलिवरी दिग्गज जोमैटो की 3.44 फीसदी हिस्सेदारी बुधवार को बेचने की है। चीन की फर्म ने इस लेनदेन के लिए 111.28 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया है। जोमैटो के शेयर का आखिरी बंद भाव 113.8 रुपये रहा।

आधार कीमत पर अलीपे 3,290 करोड़ रुपये जुटाने में सक्षम होगी। बोफा सिक्योरिटीज और मॉर्गन स्टैनली इस शेयर बिक्री का कामकाज संभाल रही हैं। अलीपे की सहायक इकाई एंटफिन सिंगापुर होल्डिंग के पास भी सितंबर 2023 की तिमाही के आखिर में 6.39 फीसदी हिस्सेदारी थी।

पिछले महीने सॉफ्टबैंक ने जोमैटो की 1.1 फीसदी हिस्सेदारी 111.2 रुपये के भाव पर बेचकर 1,040 करोड़ रुपये जुटाए थे क्योंकि लॉक इन अवधि समाप्त हो गई थी।

अगस्त में टाइगर ग्लोबल व एपोलोटो एशिया के वेंचर कैपिटल फंड इंटरनेट फंड-3 ने फूड डिलिवरी कंपनी के 1,412 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इस फंड को रूसी अरबपति यूरी मिलनर का समर्थन हासिल है। लाभ में सुधार के बीच इस कैलेंडर वर्ष में जोमैटो का शेयर करीब 90 फीसदी चढ़ा है।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement