facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go First की सभी उड़ानें 30 मई तक रद्द, मिलेगा पूरा रिफंड

Advertisement
Last Updated- May 27, 2023 | 12:10 PM IST
Go First flights to remain cancelled till May 30, full refund to be issued
PTI

गो फर्स्ट ने शनिवार को घोषणा की कि उसकी सभी उड़ाने 30 मई तक रद्द रहेगी और यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाएगा। गो फर्स्ट ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

गो फर्स्ट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ‘हमें आपको यह सूचित करने के लिए खेद है कि परिचालन संबंधी कारणों से, 30 मई, 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उड़ान रद्द होने से हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।’

गो फर्स्ट ने एक पत्र में बताया कि जल्द ही फुल रिफंड पेमेंट के ऑरिजनल मेथड के रूप में रीलीज कर दी जाएगी। कंपनी ने पत्र में आगे कहा, ‘हम स्वीकार करते हैं कि उड़ान रद्द होने से आपकी यात्रा की योजना बाधित हो सकती है और हम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पत्र में कहा गया है, ‘जैसा कि आप जानते हैं, कंपनी ने तत्काल समाधान और ऑपरेशन को फिर से शुरू करने के लिए एक आवेदन दायर किया है, हम जल्द ही बुकिंग फिर से शुरू कर पाएंगे। हम आपके धैर्य के लिए शुक्रगुज़ार हैं।’

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बुधवार को गो फर्स्ट को ऑपरेशन को फिर से स्थाई रूप से शुरू करने के लिए एक व्यापक पुनर्गठन योजना प्रस्तुत करने की सलाह दी।

DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गो फर्स्ट ने 8 मई को जारी कारण बताओ नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत की है, जिसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि ऑपरेशन को फिर से शुरू करने के लिए एक व्यापक पुनर्गठन योजना तैयार करने और उसे प्रस्तुत करने के लिए अधिस्थगन अवधि का उपयोग करने की अनुमति दी जा सकती है।

Advertisement
First Published - May 27, 2023 | 12:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement