facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजराइल के हाइफा पोर्ट पर हमारे सभी कर्मचारी पूरी तरह से सुरक्षितः Adani Ports

Advertisement

अडानी पोर्ट्स ने साल की शुरुआत में ही इस रणनीतिक महत्व वाले बंदरगाह का 1.2 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था।

Last Updated- October 09, 2023 | 3:37 PM IST
Israel PM Benjamin Netanyahu

Israel-Hamas War: अडाणी समूह (Adani Group) की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (Adani Ports) ने सोमवार को कहा कि इजराइल में स्थित हाइफा बंदरगाह पर तैनात उसके कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।

फलस्तीन के गाजा पट्टी (Gaza Strip) इलाके पर नियंत्रण रखने वाले समूह हमास ने इजरायल के दक्षिणी इलाकों पर शनिवार को जमीनी एवं हवाई हमले कर दिए। इसके बाद से ही समूचे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

अडाणी पोर्ट्स ने बयान में कहा कि वह हाइफा बंदरगाह को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसी भी विपरीत स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उसने कारोबार को निरंतर जारी रखने की योजना तैयार कर ली है। कंपनी ने साल की शुरुआत में ही इस रणनीतिक महत्व वाले बंदरगाह का 1.2 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था।

जमीनी स्थिति की बारीकी से निगरानी

कंपनी ने कहा, ‘‘हम जमीनी स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। वहां का घटनाक्रम दक्षिणी इजरायल में हो रहा है जबकि हाइफा बंदरगाह उत्तरी इलाके में स्थित है।’’

अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड ने बयान में कहा, ‘‘हमने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं और वे सभी सुरक्षित हैं।’’ बयान के मुताबिक, अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के कुल कारोबार में हाइफा बंदरगाह की हिस्सेदारी महज तीन प्रतिशत ही है।

चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में कंपनी का कुल लदान 20.3 करोड़ टन था जिसमें हाइफा की हिस्सेदारी 60 लाख टन रही। इसके साथ ही कंपनी ने अपना कारोबारी प्रदर्शन कायम रहने को लेकर पूरा भरोसा जताया है।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 3:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement