facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Allcargo की कंपनी लॉजिस्टिक पार्कों में अपनी हिस्सेदारी 400 करोड़ रुपये में बेचेगी

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 11:04 PM IST

रियल एस्टेट फर्म ट्रांसइंडिया रियल एस्टेट ने कुछ खास उद्यमों एवं सहायक इकाइयों में अपनी हिस्सेदारी ब्लैकस्टोन द्वारा प्रबंधित फंडों को बेचने की घोषणा की है। इसमें झज्जर में एक लॉजिस्टिक पार्क की बिक्री और अन्य पार्कों में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री शामिल है।

कंपनी के अनुसार, झज्जर में लॉजिस्टिक पार्क करीब 625 करोड़ रुपये की उद्यम वैल्यू पर बेचा जाएगा, जिससे ट्रांसइंडिया को इस सौदे से बड़ी वित्तीय मदद मिलेगी।

इसके अलावा, कंपनी मलूर लॉजिस्टिक्स ऐंड इंडस्ट्रियल पार्क्स प्राइवेट लिमिटेड, वेंकटपुरा लॉजिस्टिक्स ऐंड इंडस्ट्रियल पार्क्स, कलिना वेयरहाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, पनवेल वेयरहाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, और अलकार्गो लॉजिस्टिक्स ऐंड इंडस्ट्रियल पार्क प्राइवेट लिमिटेड में अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 60 करोड़ रुपये में बेचेगी।

इन सभी निवेश बिक्री की वजह से ट्रांसइंडिया रियल एस्टेट को 400 करोड़ रुपये हासिल होंगे। प्राप्त रकम का इस्तेमाल कंपनी की विकास योजनाओं में किया जाएगा। इस कंपनी को अलकार्गो लॉजिस्टिक्स से अलग कर रियल एस्टेट फर्म के तौर पर नई पहचान दी गई।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement