facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आरोपों से अदाणी को चपत, समूह का बाजार पूंजीकरण 85,761 करोड़ रुपये घट गया

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 9:56 PM IST
Adani Group Share

अमेरिका की फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अदाणी समूह पर बाजार में हेरफेर करने और वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए जाने के बाद समूह की सूचीबद्ध फर्मों के शेयरों में आज तेज गिरावट दर्ज की गई।

इससे समूह बाजार पूंजीकरण 85,761 करोड़ रुपये घट गया। हालांकि अदाणी समूह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसने कहा कि आरोप बिना किसी साक्ष्य के लगाए गए हैं और इस तरह की बातों को देश की अदालतें पहले ही खारिज कर चुकी हैं।

ये आरोप ऐसे समय में लगाए गए हैं जब दो दिन बाद यानी शुक्रवार को अदाणी एंटरप्राइजेज का 20,000 करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) आने वाला है।

एंकर निवेशकों के लिए इसे बुधवार को खोला गया और अग्रणी वित्तीय संस्थानों की ओर से 6,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आवंटन के लिए 9,000 करोड़ रुपये की बोलियां आई हैं।

हिंडनबर्ग ने कहा कि अपनी जांच के बाद वह अदाणी समूह के शेयरों को बेच रही है, लेकिन उसने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने जोखिम पर इस रिपोर्ट का उपयोग करें।

रिपोर्ट में अदाणी परिवार के नियंत्रण वाली विदेश में स्थित मुखौटा इकाइयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है और इसके जरिये कर चोरी का आरोप लगाया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉरीशस की कुछ इकाइयों का उपयोग बाजार में कीमतों में हेरफेर करने के लिए किया गया है। रिपोर्ट में गौतम अदाणी के भाई विनोद अदाणी के नियंत्रण वाली मॉरीशस की 38 इकाइयों की पहचान की गई है।

रिपोर्ट में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए बिल के आधार पर कोयला आयात मामले की  राजस्व खुफिया महानिदेशालय द्वारा की गई जांच का भी जिक्र किया गया है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि समूह की कुछ कंपनियों जैसे कि अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी टोटाल गैस के खातों का ऑडिट छोटी फर्मों द्वारा किया गया है जिसमें केवल चार पार्टनर और 11 कर्मचारी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार बीते समय में समूह की चार सरकारी एजेंसियों द्वारा जांच की जा चुकी है। हालांकि बिज़नेस स्टैंडर्ड स्वतंत्र रूप से इन आरोपों का सत्यापन नहीं कर सकता है।

अदाणी समूह ने कहा कि रिपोर्ट को लेकर तथ्यों की पुष्टि के लिए समूह से कोई संपर्क नहीं किया गया और यह अचंभित और परेशान करने वाला है।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement