facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Alliance Air के पायलट अचानक गए हड़ताल पर, उड़ानों पर पड़ा भारी असर

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 9:02 PM IST
Government will invest in Alliance Air, an exercise to get out of economic crisis

सरकार के स्वामित्व वाली एलायंस एयर के पायलट वेतन संशोधन की मांग को लेकर आज अचानक हड़ताल पर चले गए, जिसकी वजह से इसकी लगभग आधी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

एलायंस एयर के पास 21 विमानों का बेड़ा है, जिसमें 20 एटीआर टर्बोप्रॉप विमान और एक विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित Dornier-228 विमान शामिल हैं। यह प्रतिदिन 120 से 130 उड़ानों का संचालन करती है। इनमें से कई उड़ानें उन गंतव्यों के लिए होती हैं, जहां यह एकमात्र परिचालक है।

सोमवार को इसका परिचालन अस्त-व्यस्त हो गया क्योंकि इसके 200 में से आधे से ज्यादा पायलटों ने बीमार होने की सूचना दी थी। शाम तक विमानन कंपनी ने निर्धारित उड़ानों में से करीब 60 प्रतिशत का परिचालन किया।

एलायंस एयर के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) विनीत सूद ने कहा कि यह अचानक की जाने वाली हड़ताल है। बड़े स्तर पर बीमारी की छुट्टी के बारे में कोई नोटिस या अग्रिम सूचना नहीं दी गई थी।

एलायंस एयर पिछली जनवरी तक एयर इंडिया की सहायक कंपनी थी, जिसे सरकार ने टाटा समूह को बेच दिया था। अन्य विमानन कंपनियों की तरह वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान एलायंस एयर ने अपने पायलटों के वेतन में कटौती की। आंदोलनकारी पायलट चाहते हैं कि उनका वेतन कोविड से पहले वाले स्तर पर बहाल किया जाए।

सूद ने कहा कि हम पायलटों को आगे आने और बातचीत करने के लिए मना रहे हैं तथा हमें उम्मीद है कि वे ऐसा करेंगे।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पायलटों की मांगों पर ध्यान देने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 9:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement