facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2023: बजट में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिए 4692 करोड़ रुपये का आवंटन

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 10:45 AM IST
Budget 2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 (FY23) के वास्ते 4,692 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के संशोधित अनुमानों में यह 4,182 करोड़ रुपये था।

सरकार के स्वायत्त निकाय, प्रसार भारती का आवंटन पिछले वित्तीय वर्ष में आवंटित 2,764.51 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,808.36 करोड़ रुपये कर दिया गया है। सीतारमण ने प्रसारण एवं अवसंरचना नेटवर्क विकास योजना के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसका उद्देश्य प्रसाण आधारभूत ढांचे को बढ़ाना है, विशेष रूप से दूरदराज के इलाकों में।

मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय ‘भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान’ (एफटीआईआई), पुणे, को बजट में 64.75 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि पिछले वित्त वर्ष के संशोधित अनुमानों में यह 68.53 करोड़ रुपये था। कोलकाता में सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) को पिछले वित्त वर्ष में 60.1 करोड़ रुपये के मुकाबले इस बजट में 95.13 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं।

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) को पिछले वित्त वर्ष में 2,948.13 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,051.5 करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है।

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 10:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement