facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एलाई लिली लाएगी मोटापा घटाने की दवा

Advertisement

अमेरिका की दिग्गज दवा कंपनी एलाई लिली अगले साल भारत में मोटापा कम करने और मधुमेहरोधी दवा टरजेपाटाइड अथवा मॉनजारो पेश करने की योजना बना रही है।

Last Updated- December 09, 2024 | 10:40 PM IST

अमेरिका की दिग्गज दवा कंपनी एलाई लिली अगले साल भारत में मोटापा कम करने और मधुमेहरोधी दवा टरजेपाटाइड अथवा मॉनजारो पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा कि वह इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी और उचित रखेगी।

कंपनी के प्रवक्ता ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि उन्हें टाइप 2 मधुमेह और मोटापा दोनों के लिए मार्केटिंग अधिकार मिल गया है। प्रवक्ता ने कहा, ‘अन्य जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद हमारा लक्ष्य साल 2025 तक भारत में टिरजेपेटाइड पेश करने
का है।’

कीमत के मसले पर प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने अभी तक भारत में टरजेपाटाइड की कीमत तय नहीं की है। लेकिन लिली पक्का करेगी कि यह दवा जरूरतमंदों को हमेशा किफायती कीमत पर मिली रहे।

भारत में टरजेपाटाइड के लिए हमारी कीमत रणनीति प्रतिस्पर्धी और उचित रहेगी जो दवा के प्रभाव और टाइप 2 मधुमेह और मोटापे के इलाज में ज्यादा खर्च को कम करमे में मदद करती है।’

मधुमेह और मोटापा भारत में बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं हैं जिसका लोगों की सेहत और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। भारत में मधुमेह के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इस बीच, लिली की प्रतिद्वंद्वी डेनमार्क की कंपनी नोवो नॉर्डिस्क भी भारत में जल्द ही मोटापा कम करने की दवा वीगोवी लाने पर काम कर रही है। खबरों के मुताबिक कंपनी साल 2026 तक वीगोवी को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। हालांकि, नोवो नॉर्डिस्क ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Advertisement
First Published - December 9, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement