facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आलोक सिंह होंगे Air India की किफायती सेवा के कारोबार प्रमुख

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 10:48 PM IST
Air India

एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) आलोक सिंह 1 जनवरी से एयर इंडिया (Air India) की किफायती लागत वाली विमानन सेवा के कारोबार प्रमुख होंगे। वहीं एयर एशिया के मौजूदा मुख्य कार्याधिकारी सुनील भास्करन विमानन कंपनी की नई प्रशिक्षण एकेडमी का नेतृत्व करेंगे।

कंपनी ने कहा कि यह निर्णय संगठनात्मक रूप से सुधार के लिए लिया गया है। टाटा समूह वर्तमान में चार विमानन कंपनियां चलाता है – एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयरएशिया इंडिया और विस्तारा। समेकन के हिस्से के रूप में एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया को एक कम लागत वाली विमानन सेवा के लिए विलय किया जाएगा। विस्तारा का भी एयर इंडिया में विलय कर एकल पूर्ण सेवा वाहक बनाया जाएगा। ये दोनों विलय विनियामक अनुमोदन की प्रतीक्षा कर रहे हैं और वर्तमान में चारों विमानन सेवाएं अलग-अलग काम करती हैं।

यह भी पढ़ें: Royal Enfiled: खलबली मचाने वाली होगी रॉयल एनफील्ड की ई-बाइक

एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने आंतरिक संचार में विलय पूरा होने तक दोनों विमानन कंपनियों (एयर इंडिया और एयर एशिया) में नियामकीय जरूरत के हिसाब से पदधारक रहेंगे। पर अभी सिर्फ एक सीईओ होगा, जिससे प्रकिया में जरूरी स्पष्टता और जवाबदेही आएगी। सिंह एक जनवरी, 2023 से एयर इंडिया किफायती सेवा (एलसीसी) एयरलाइन के सीईओ का पदभार संभालेंगे। एयरएशिया इंडिया के वर्तमान सीईओ सुनील भास्करन एक नई पहल – विमानन प्रशिक्षण अकादमी का नेतृत्व संभालेंगे।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement