facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AM Best ने दी ICICI Lombard को नेशनल स्केल रेटिंग, उछले शेयर

Advertisement

- आईसीआईसीआई बैंक, जो देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक है, के पास 30 सितंबर 2023 तक कंपनी में 48.01% हिस्सेदारी है।

Last Updated- March 02, 2024 | 1:16 PM IST
ICICI Lombard Q1 results

ICICI Lombard Credit Rating: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी की क्रेडिट रेटिंग को लेकर खबर आई है।कंपनी ने रेटिंग के बारे में जानकारी देते हुए बाजार को बताया कि एएम बेस्ट ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग को बनाए रखने के साथ उसे नेशनल स्केल रेटिंग जारी की है।

नेशनल स्केल रेटिंग का मतलब है कि किसी देश की अपनी परिस्थितियों के आधार पर एक कंपनी की उस देश में मौजूद अन्य कंपनियों के मुकाबले किसी रेटिंग कैसी है। वहीं इस खबर के बाद से शनिवार के स्पेशल सेशन में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के शेयर में भी हल्की तेजी देखने को मिल रही है।

क्या है पूरी जानकारी

कंपनी के शेयर बाजार को जो जानकारी दी है उसके अनुसार, रेटिंग एजेंसी एएम बेस्ट ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी को बी डबल प्लस (Good) की फाइनेंशियल स्ट्रेंथ रेटिंग और ट्रिपल बी प्लस (Good) की लॉन्ग टर्म इश्यूर क्रेडिट रेटिंग दी है. इसी के साथ कंपनी को इंडिया नेशनल स्केल रेटिंग aaa.IN (Exceptional) दी है। इन रेटिंग्स का आउटलुक स्टेबल रखा गया है। गौरतलब है कि एएम बेस्ट ऐसी रेटिंग एजेंसियों में से एक है जिनके पास इंश्योरेंस सेक्टर पर महारथ हासिल है।

ये भी पढ़ें- Hero Motocorp Share Price Rise: फरवरी में बिक्री बढ़मे से उछले शेयर, 2 फीसदी बढ़त पर

ये रेटिंग से दर्शाती है कि कुल मिलाकर ऑपरेटिंग परफॉरमेंस मजबूत हैं। हालांकि कंपनी का पांच साल का औसत संयुक्त अनुपात 104.8% था, लेकिन इसने भारत में घरेलू सामान्य बीमा बाज़ार से लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। वित्तीय वर्ष 2023 में अंडरराइटिंग प्रदर्शन में सुधार हुआ, जो मुख्य रूप से स्वास्थ्य व्यवसाय से COVID-19 दावों में कमी के कारण हुआ, और वित्तीय वर्ष 2024 के पहले नौ महीनों में और सुधार हुआ।

इसके पैरेंट कंपनी- आईसीआईसीआई बैंक, जो देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक है, के पास 30 सितंबर 2023 तक कंपनी में 48.01% हिस्सेदारी है। कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में 22.38% बढ़कर 431.46 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में कुल आय 14.69% बढ़कर 5,003.15 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 4,362.00 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें- इस कंपनी ने सरकार को दिया करीब ढाई हजार करोड़ का डिविडेंड, 70 फीसदी बढ़े शेयर

स्टॉक में बढ़त

स्टॉक की बात करें तो आज यानी 2 मार्च के स्पेशल सेशन में स्टॉक में बढ़त देखने को मिली है। कारोबार के दौरान स्टॉक एक फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। स्टॉक आज 1641.95 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1671.5 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - March 2, 2024 | 1:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement