facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

L&T के ग्रुप चेयरमैन का पद छोड़ेंगे ए एम नाइक

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 11:22 PM IST
Infrastructure development should be the top priority of the government: Naik

देश की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा फर्म लार्सन ऐंड टुब्रो के फायरब्रांड ग्रुप चेयरमैन अनिल मणिभाई नाइक कंपनी के साथ 58 साल तक काम करने के बाद पद छोड़ रहे हैं। 80 वर्षीय नाइक सितंबर के आखिर में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद मानद चेयरमैन के तौर पर कंपनी के अग्रणी नेतृत्व का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

एलऐंडटी के निदेशक मंडल ने आज एस एन सुब्रमण्यन को कंपी का चेयरमैन व प्रबंध निदेशक नियुक्त कर दिया, जो 1 अक्टूबर के प्रभावी होगा। वह अभी कंपनी के सीईओ व एमडी हैं। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को यह सूचना भेजी है।

नाइक ने कहा, एलऐंडटी हमारा जीवन रहा है। मुझे गर्व है कि मैं कंपनी की बढ़त में योगदान कर पाया। पिछले दो से तीन दशक में कंपनी ने जो बढ़त हासिल की है वह अनुकरणनीय है।

हमने आईटी व तकनीकी सेवाओं पर जिस तरह से जोर दिया उसका संगठन के लाभ में सकारात्मक असर रहा। आने वाले समय में मुझे विश्वास है कि सुब्रमण्यन कंपनी की उच्च रफ्तार और उद्यमिता की संस्कृत को आगे बढ़ाते रहेंगे।

एएमएन के नाम से लोकप्रिय नाइक को 1990 के दशक में कंपनी को कॉरपोरेट हमले (अंबानी व बिड़ला समेत) से बचाने का श्रेय जाता है। कंपनी का अब 15 फीसदी स्वामित्व एम्पलॉयी ट्रस्ट के पास है, जिसके लिए आदित्य बिड़ला समूह के साथ 2003 में लेनदेन हुआ था।

इसके तहत बिड़ला ने एलऐंडटी का सीमेंट कारोबार खरीदा और बिड़ला ने एलऐंडटी एम्पलॉयी ट्रस्ट के हक में अपना 12 फीसदी हिस्सा छोड़ दिया। इस साल जनवरी में नाइक ने एक साक्षात्कार में कहा था, मैंने एलऐंडटी सॉफ्टवेयर सेवा कारोबार को शून्य से देश की पांचवीं सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी बना दिया।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 8:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement