facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Air India Express का धांसू ऑफर, सिर्फ 883 रुपये में बुक करें फ्लाइट टिकट, जानें डिटेल्स

Advertisement

Air India Express ने अपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफार्मों पर 'The BIGGEST SplashSale' की घोषणा की।

Last Updated- June 27, 2024 | 2:14 PM IST
Air India Express to phase out business class seats next year एयर इंडिया एक्सप्रेस अगले साल बिजनेस क्लास सीटें चरणबद्ध ढंग से हटाएगी
Air India Express

हवाई जहाज में यात्रा करने वालों के लिए टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने खास ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर के जरिए हवाई यात्री मात्र 883 रुपये में उड़ान भर सकेंगे।

आइए, जानते हैं एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस ऑफर के बारे में-

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफार्मों पर ‘The BIGGEST SplashSale’ की घोषणा की।

जो यात्री airindiaexpress.com और मोबाइल ऐप के माध्यम से बुकिंग करते हैं तो Xpress Lite का किराया 883 रुपये से शुरू होगा। वहीं, अन्य बुकिंग चैनलों के माध्यम से Xpress Value का किराया ₹1,096 से शुरू होगा। इस ऑफर का लाभ यात्री 28 जून 2024 तक उठा सकते हैं। हालांकि, यात्रा 30 सितंबर तक मान्य रहेगी।

यह भी पढ़ें: गर्मी के कारण ब्रांडों के पास बचा स्टॉक, एक हफ्ता पहले शुरू हो गई सेल

क्या-क्या मिलेगा लाभ?

ग्राहक जो airindiaexpress.com पर बुकिंग करते हैं, वे खास फायदे उठा सकते हैं। इनमें जीरो चेक-इन बैगेज Xpress Lite किराए पर विशेष छूट शामिल है। आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 3 किलोग्राम कैबिन बैगेज प्री-बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, चेक-इन बैगेज की फीस पर भी छूट है। घरेलू उड़ानों पर 15 किलोग्राम के लिए ₹1000 से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 20 किलोग्राम के लिए ₹1300 से डिस्काउंट मिल सकता है।

Air India Express के लॉयल्टी सदस्य ₹100 से ₹400 तक की विशेष छूट पा सकते हैं और वेबसाइट पर 8% तक NeuCoins कमा सकते हैं। उन्हें विशेष डील्स भी मिलती हैं जैसे बिज और प्राइम सीटों पर 50% छूट, Gourmair हॉट मील्स पर 25% छूट, और बेवरेजेज पर 33% छूट।

इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर छात्रों, बुजुर्गों, छोटे व्यवसायों, डॉक्टरों, नर्सों, सेना के जवानों और उनके परिवारों के लिए विशेष छूट वाले किराए उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें: फॉक्सकॉन इंडिया Apple iphone प्लांट में शादीशुदा महिलाओं को नहीं कर रहा जॉब ऑफर, केंद्र ने मांगा जबाव

Xpress Biz किराया एयर इंडिया एक्सप्रेस के नए Boeing 737-8 विमानों पर उपलब्ध है। ये विमान कम कीमत में बिजनेस क्लास जैसी सुविधा प्रदान करते हैं और ‘Fly As You Are’ के तहत बेहतर सेवाएं देते हैं।

यात्रियों के लिए Xpress Biz सीटों का विकल्प भी है, जिनमें 58 इंच तक का बड़ा सीट पिच होता है जिससे अतिरिक्त आराम मिलता है। एयरलाइन हर महीने लगभग 4 नए विमान अपने बेड़े में शामिल कर रही है। अक्टूबर 2023 में ब्रांड की शुरुआत के बाद से 20 से अधिक नए विमानों में 4-8 बिज सीटें जोड़ी गई हैं।

Advertisement
First Published - June 27, 2024 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement