facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Amazon ने अपने DSP कार्यक्रम के तहत 12 और लघु एवं मझोले उपक्रमों को जोड़ा

DSP कार्यक्रम के साथ अमेजन इंडिया ने अपने ग्राहकों को उनके सामान की आपूर्ति के लिए करीब 300 SMB के साथ भागीदारी की है।

Last Updated- October 18, 2023 | 12:41 PM IST
Amazon India

अमेजन इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में अपने आपूर्ति सेवा भागीदार (DSP) कार्यक्रम के तहत 12 और लघु और मझोले उपक्रमों (SMB) को अपने साथ जोड़ा है। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न डिलिवरी भागीदारों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर उभरते उद्यमियों का सहयोग करना है।

अमेजन ने 300 SMB के साथ भागीदारी

कंपनी के बुधवार को बयान में कहा कि DSP कार्यक्रम के साथ अमेजन इंडिया ने अपने ग्राहकों को उनके सामान की आपूर्ति के लिए करीब 300 SMB के साथ भागीदारी की है।

बयान के अनुसार, पिछले दो साल में अमेजन इंडिया पहले ही लगभग 100 DSP को अपने साथ जोड़ चुकी है और भविष्य में इच्छुक उद्यमियों के लिए और अधिक अवसर खोलेगी। कुल मिलाकर, कंपनी के नेटवर्क में 750 से अधिक शहरों में लगभग 2,000 डिलिवरी स्टेशन हैं, जिनका स्वामित्व अमेजन इंडिया या उसके भागीदारों के पास है।

Also read: त्योहारी सीजन में चमकी Amazon, Flipkart जैसी ई-कामर्स कंपनियों की सेल

उद्यमियों को होगा लाभ

भारत में अमेजन लॉजिस्टिक्स के निदेशक करुणा शंकर पांडेय ने कहा, ‘‘सही मार्गदर्शन के साथ ये उद्यमी न केवल एक सफल लॉजिस्टिक्स कारोबार और अपनी उद्यमशीलता यात्रा के लिए एक मजबूत आधार बना सकेंगे, बल्कि लोगों के लिए बड़ी संख्या में अवसरों का पारिस्थितिकी तंत्र भी स्थापित करने में सफल रहेंगे।’’

First Published - October 18, 2023 | 12:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट