facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amazon, Google का भारत पर बड़ा दांव

Advertisement

एमेजॉन ने अपना निवेश 15 अरब डॉलर तक बढ़ाया, गूगल वैश्विक फिनटेक परिचालन की तैयारी में

Last Updated- June 25, 2023 | 8:05 PM IST
Amazon India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन-दिवसीय भारत यात्रा सबसे महत्वपूर्ण बिंदु प्रौद्योगिकी पर चर्चा से जुड़ा हुआ था। प्रौद्योगिकी में भारत के बढ़ते योगदान को स्पष्ट करते हुए दो अमेरिकी टेक दिग्गजों- एमेजॉन (Amazon) और गूगल (Google) ने अपनी प्रतिबद्धताएं दोहराईं।

एमेजॉन ने देश में अगले सात वर्षों के दौरान 15 अरब डॉलर तक का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा की है। इसके साथ ही भारत में कंपनी का निवेश बढ़कर 26 अरब डॉलर हो जाएगा।

हालांकि एमेजॉन ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है कि वह नया निवेश कैसे करेगी, लेकिन कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी ऐंडी जैसी का कहना है, ‘हमने भारत में कई लक्ष्य एक साथ साझा कर रहे हैं। हम बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा करना, भारत को ज्यादा संख्या में मझोले व्यवसाय पैदा करने में सक्षम बनाना, और दुनियाभर से ज्यादा कंपनियों को आकर्षित करना चाहते हैं।’

एमेजॉन ने 1 करोड़ छोटे व्यवसायों को डिजिटलीकरण से जोड़ने, 20 अरब डॉलर के निर्यात में सक्षम बनाने और 2025 तक 20 लाख नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा है। मौजूदा समय में, एमेजॉन इंडिया 62 लाख छोटे व्यवसायियों को डिजिटलीकरण की प्रक्रिया से संपन्न बना चुकी है और 13 लाख परोक्ष तथा अपरोक्ष रोजगार पैदा कर चुकी है।

एमेजॉन से निवेश ऐसे समय में आया है जब सरकार ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) लॉन्च किया है। वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट और रिलायंस रिटेल से भी प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - June 25, 2023 | 8:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement