facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amazon Great Indian Festival sale: अमेजन की त्योहारी सेल में 9,500 से अधिक नए प्रोडक्ट पेश करेंगे लघु और मझोले उद्यम

Advertisement

अमेजन का ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ का नौवां संस्करण 27 सितंबर को शुरू होने वाला है। अमेजन प्राइम सदस्य 24 घंटे पहले से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

Last Updated- September 25, 2024 | 6:54 PM IST
amazon india

Amazon Great Indian Festival sale: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने बुधवार को कहा कि महीने भर चलने वाली उसकी त्योहारी सीजन सेल के दौरान इस बार लघु और मझोले उद्यम (एसएमबी) उसके मंच पर 9,500 से अधिक नए उत्पादों को बिक्री के लिए रखेंगे।

अमेजन के विक्रेता कार्यक्रम का अंग बने भारतीय एसएमबी में कारीगर, सहेली, अल्पिनो, फूल, आजोल, ताशा क्राफ्ट समेत अन्य हैं। अमेजन इंडिया के बिक्री साझेदार सेवाओं के निदेशक अमित नंदा ने कहा, “हमारा लक्ष्य त्योहारी मौसम को सभी के लिए यादगार बनाना और डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से अपने विक्रेताओं को सशक्त बनाना है, ताकि उन्हें भारत के विभिन्न हिस्सों में ग्राहकों से जुड़ने में मदद मिल सके।”

उन्होंने कहा कि 16 लाख से अधिक विक्रेताओं के साथ, करोड़ों उत्पादों की पेशकश करते हुए, हमारे ग्राहक पूरे भारत में 100 प्रतिशत सेवा योग्य पिन कोड पर बेहतरीन मूल्य, व्यापक चयन और विश्वसनीय डिलिवरी की उम्मीद कर सकते हैं।

Also read: LinkedIn की 2024 की भारत के टॉप स्टार्टअप की लिस्ट में Zepto पहले स्थान पर कायम

अमेजन ने विक्रेताओं को आसानी से अपने उत्पादों को सूचीबद्ध करने और प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने में मदद करने के लिए बिक्री इवेंट प्लानर, एआई-आधारित लिस्टिंग अनुभव और इमेजिंग सेवाओं जैसी कई नई सुविधाओं और उपकरणों की शृंखला शुरू की है।

अमेजन का ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ का नौवां संस्करण 27 सितंबर को शुरू होने वाला है। अमेजन प्राइम सदस्य 24 घंटे पहले से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

Advertisement
First Published - September 25, 2024 | 6:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement