facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पहली बार तीन दिन चलेगी Amazon India की प्राइम डे सेल, खास ऑफर्स के साथ छोटे शहरों पर रहेगा फोकस

Advertisement

Amazon India ने घोषणा की है कि प्राइम डे सेल इस बार पहली बार 72 घंटे चलेगी और छोटे शहरों में प्राइम सदस्यता को बढ़ावा देने के लिए खास ऑफर पेश किए जाएंगे।

Last Updated- June 24, 2025 | 10:25 PM IST
Amazon
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

एमेजॉन इंडिया का कहना है कि ‘प्राइम डे’ सेल पहली बार तीन दिन तक चलेगी। यह 12 जुलाई को रात 12:00 बजे से 14 जुलाई को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। 72 घंटे चलने वाली इस सेल में प्राइम सदस्यों के लिए खास तौर पर सौदों की पेशकश की जाएगी और नए उत्पाद उतारे जाएंगे। पहली बार सदस्यों को प्रमुख ब्रांडों और छोटे कारोबारियों से खरीदारी के लिए अतिरिक्त 24 घंटे मिलेंगे। यह विस्तार एमेजॉन इंडिया के मझोले और छोटे शहरों में अपना प्राइम सदस्यता आधार बढ़ाने के प्रयासों को दर्शाता है। यह महानगरों के पारंपरिक गढ़ों से इतर तौर –तरीकों में स्पष्ट बदलाव है। भारत और उभरते बाजारों के लिए प्राइम, डिलिवरी और रिटर्न के निदेशक अक्षय साही ने प्राइम की बढ़ती भौगोलिक मौजूदगी पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पिछले प्राइम डे पर कंपनी को शीर्ष 20 से बाहर के शहरों से 60 प्रतिशत या उससे अधिक साइन-अप मिले थे।  इस बदलाव को एमेजॉन के लॉजिस्टिक नेटवर्क में निर्धारित निवेश से मदद मिली है। एमेजॉन ने हाल में कहा था कि वह साल 2025 में भारत में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी क्योंकि वह अपने लॉजिस्टिक और सुरक्षा मानकों को मजबूत कर रही है। भौगोलिक विस्तार में मदद के लिए एमेजॉन इंडिया ने छोटे शहरों में डिलिवरी की रफ्तार और विश्वसनीयता को बढ़ावा देने के लिए अपने लॉजिस्टिक नेटवर्क को काफी हद तक बढ़ाया है।

Advertisement
First Published - June 24, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement