facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amazon India ने ‘फेस्टिवल सेल’ से पहले एआई चैटबोट रुफस किया पेश

Advertisement

‘अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ 27 सितंबर, 2024 से शुरू होने वाला है। इसमें प्राइम सदस्य 24 घंटे पहले पहुंच बना सकेंगे।

Last Updated- September 21, 2024 | 2:43 PM IST
Amazon India
Representative Image

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया (Amazon India) ने अपनी आगामी त्योहारी सेल से पहले एक नया जनरेटिव एआई-संचालित संवादात्मक ‘शॉपिंग असिस्टेंट’ रुफस पेश किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि रुफस अमेजन ऐप के भीतर सहज भाषा में बातचीत को सक्षम बनाता है, जिससे उत्पाद से संबंधित प्रश्न पूछना, सिफारिशें प्राप्त करना या उत्पादों की तुलना करना आसान हो जाता है। अमेजन इंडिया के ‘कैटेगरीज’ खंड के अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “चाहे टाइपिंग हो या बोलना, ग्राहक अब अधिक सहज खरीदारी अनुभव का आनंद ले सकते हैं। इसे एआई-संचालित टूल की मदद से और भी बेहतर बनाया गया है।” इसने कृत्रिम मेधा (एआई)-संचालित ‘रिव्यू हाइलाइट्स’ भी पेश किया है, जो उत्पाद के बारे में ग्राहक समीक्षाएं दिखाने के लिए जेनरेटिव-एआई का उपयोग करता है।

‘अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ 27 सितंबर, 2024 से शुरू होने वाला है। इसमें प्राइम सदस्य 24 घंटे पहले पहुंच बना सकेंगे।

श्रीवास्तव ने कहा, “ब्रांड द्वारा दिए जा रहे सौदों के अलावा, अमेजन इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन, टीवी, उपकरण, फैशन, स्वास्थ्य सेवा और अन्य श्रेणियों में शीर्ष ब्रांड से लगभग 25,000 नए उत्पाद की पेशकश कर रहा है।”

अमेजन इंडिया ने इस सप्ताह दिल्ली एनसीआर, गुवाहाटी और पटना में तीन नए आपूर्ति केंद्र शुरू करने की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - September 21, 2024 | 2:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement