facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amazon India leadership: समीर के सामने होगी एमेजॉन का भारतीय ऑपरेशन बढ़ाने की चुनौती

Advertisement

सन् 1999 एमेजॉन में शामिल होने वाले समीर कुमार उस मुख्य टीम का हिस्सा था जिसने एमेजॉन इंडिया (एमेजॉन डॉट इन) की योजना बनाई और फिर साल 2013 में उसे पेश किया था।

Last Updated- September 18, 2024 | 10:25 PM IST
Samir Kumar

ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी एमेजॉन ने अपने 25 साल पुराने अनुभवी दिग्गज समीर कुमार को 1 अक्टूबर से कंपनी के भारतीय उपभोक्ता कारोबार का प्रमुख बनाने की घोषणा की है। कुमार की पदोन्नति बीते दिनों मनीष तिवारी के इस्तीफे के बाद की गई है, जो बीते आठ वर्षों से एमेजॉन इंडिया का नेतृत्व कर रहे थे। कुमार की नई भूमिका पश्चिमी एशिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये में एमेजॉन के उपभोक्ता कारोबार के नेतृत्व के अतिरिक्त रहेगी।

सन् 1999 एमेजॉन में शामिल होने वाले समीर कुमार उस मुख्य टीम का हिस्सा था जिसने एमेजॉन इंडिया (एमेजॉन डॉट इन) की योजना बनाई और फिर साल 2013 में उसे पेश किया था। एमेजॉन ने 5 जून, 2013 को भारत में अपनी पहली शॉपिंग वेबसाइट की शुरुआत की थी और तब कंपनी सिर्फ किताबें बेचती थी।

मुंबई के एक छोटे से गोदाम में उसके पास करीब 100 विक्रेता थे। विक्रेता अपनी इन्वेंट्री को अपने वाहनों से गोदाम तक ले जाते थे क्योंकि तब उनके पास परिवहन की सुविधा नहीं थी। उस छोटे से गोदाम से शुरू होने वाली कंपनी के पास आज करीब 4.3 करोड़ घन फुट जगह और 12 लाख से अधिक विक्रेता हैं।

एमर्जिंग मार्केट्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा, ‘एमेजॉन के लिए भारत एक अहम प्राथमिकता बना हुआ है। हमारे पास एक मजबूत स्थानीय टीम है और उभरते बाजारों में समीर के अनुभवों के साथ हम भारत में ग्राहकों और कारोबार के लिए हमारी भविष्य की योजनाओं के बारे में और भी अधिक आशावादी हैं।’ इस बदलाव के साथ ही एमेजॉन इंडिया की नेतृत्व टीम के सदस्य सौरभ श्रीवास्तव, हर्ष गोयल, अमित नंदा और आस्था जैन अब समीर को रिपोर्ट करेंगे। किशोर थोटा सीधे अमित को ही रिपोर्ट करेंगे।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला और यूटा स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्र रहे कुमार फिलहाल अपनी नई भूमिका पर मनीष तिवारी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वह अपनी नई भूमिका 1 अक्टूबर से संभालेंगे और फिलहाल वह सिएटेल में हैं।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement