facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एमेजॉन इंडिया का बड़ा धमाका: 12.5 करोड़ उत्पादों पर रेफरल शुल्क खत्म, विक्रेताओं की होगी भारी बचत

Advertisement

एमेजॉन इंडिया ने 12.5 करोड़ से अधिक उत्पादों पर रेफरल शुल्क खत्म कर दिया है। इससे छोटे विक्रेताओं की परिचालन लागत कम होगी और मुनाफा बढ़ेगा

Last Updated- March 01, 2026 | 10:26 PM IST
Amazon
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

एमेजॉन इंडिया ने पूरे देश में लाखों विक्रेताओं के लिए लाभ बढ़ाने के मकसद से शुल्क घटाने की घोषणा की है। पिछले साल के शुल्क संशोधन को आगे बढ़ाते हुए 

ई-कॉमर्स कंपनी ने जीरो रेफरल फीस कवरेज में 1,800 श्रे​णियों से जुड़े 1,000 रुपये से कम कीमत के 12.5 करोड़ से ज्यादा उत्पाद शामिल किए हैं। पिछले साल उसने 1.2 करोड़ उत्पादों को इस दायरे में रखा था। 

इसके अलावा, एमेजॉन ने 300 रुपये से कम कीमत वाले उत्पादों पर ईजी ​शिप शुल्क भी 20 फीसदी तक घटाया है। इस कार्यक्रम के तहत विक्रेताओं को अपने परिसरों में उत्पादों का भंडारण करने की सुविधा मिलती है जबकि एमेजॉन इनकी डिलिवरी और पिकअप का प्रबंधन करती है। इस तरह कम शुरुआती लॉजि​स्टिक लागत कम होने से उन विक्रेताओं के लिए यह पसंदीदा विकल्प बन रहा है जो अपना ई-कॉमर्स या कारोबार का दायरा बढ़ना चाहते हैं। एक ही बॉक्स में कई यूनिट भेजने वाले विक्रेता दूसरी यूनिट के बिक्री शुल्क पर 90 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं, जिससे उनकी बचत और बढ़ेगी। संशोधित शुल्क 16 मार्च  से लागू होंगे।

एमेजॉन इंडिया में सेलिंग पार्टनर सर्विसेज के निदेशक अमित नंदा ने कहा, ‘पिछले साल की शुल्क कटौती के अच्छे असर को आगे बढ़ाते हुए अब हम उस प्रतिबद्धता का दायरा बढ़ा रहे हैं ताकि विक्रेताओं के एक बड़े वर्ग को फायदा हो। यह कदम विशेष रूप से मझोले और छोटे शहरों में लघु व्यवसायों और उद्यमियों के लिए एमेजॉन डॉटइन पर बेचना अधिक आकर्षक और सरल बनाने के लिए उठाया गया है।’ 

उन्होंने कहा, ‘1,800 से अधिक श्रेणियों में 12.5 करोड़ से अधिक उत्पादों पर रेफरल शुल्क समाप्त करने और लॉजिस्टिक्स लागत कम करने से विक्रेताओं को शुल्क में 70 प्रतिशत तक की बचत हो सकती है। कुल मिलाकर, ये बदलाव विक्रेताओं और ग्राहकों की परिचालन दक्षता बहाल करने के एमेजॉन के निरंतर प्रयास दर्शाते हैं।’

अर्दन स्टोरी के सह-संस्थापक और एमेजॉन इंडिया के विक्रेता आशीष अग्रवाल ने कहा, ‘बेंगलूरु में एक छोटा बिजनेस होने के नाते हर रुपया मायने रखता है और और हम तेजी से बढ़ने के लिए एमेजॉन ऐड्स, इन्वेंट्री ऑप्टिमाइजेशन और हर ग्रोथ लेवल पर लगातार प्रयासरत रहे हैं। जब एमेजॉन ने पिछले साल 300 रुपये से कम के उत्पादों पर रेफरल शुल्क खत्म किया, तो यह परिवर्तनकारी कदम था।’

Advertisement
First Published - March 1, 2026 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement