facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amazon Layoff: ग्रॉसरी स्टोर्स के एंप्लॉयीज पर लटकी छंटनी की तलवार, जानें क्या है कारण?

Advertisement

अपने कारोबारी ढांचे में बदलाव करने के लिए Amazon कुछ  एंप्लॉयीज की छंटनी कर रही है।

Last Updated- July 28, 2023 | 11:10 AM IST
Amazon India

ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) के एंप्लॉयीज पर से अभी छंटनी की तलवार नहीं हटी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब अमेरिकी फ्रेश ग्रॉसरी स्टोर्स के कर्मचारियों को Amazon बाहर का रास्ता दिखा रही है।

न्यूज एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने गुरुवार को इस बात की पुष्टी भी की है  वह अपने ग्रॉसरी स्टोर्स से जोन लीड रोल्स को हटा रही है। अपने कारोबारी ढांचे में बदलाव करने के लिए एमेजॉन कुछ एंप्लॉयीज की छंटनी कर रही है।

हालांकि, कंपनी ने इस बात का खुलासा अभी तक नहीं किया है कि कितने लोगों की नौकरी जाएगी।

किन लोगों की होगी Amazon से पर्मानेंट छुट्टी?

एपी की रिपोर्ट के अनुसार, एमेजॉन अमेरिका में ग्रॉसरी स्टोर्स से लोअर-लेवल मैनेजमेंट पोजिशन के एंप्लॉयीज को हटाएगी, जिनका काम एसोसिएट्स के काम पर नजर रखने के साथ ही कस्टमर की प्रॉब्लम को भी सॉल्व करना होता है।

ये भी पढ़ें : Amazon Prime Day 2023 Sale: पीक टाइम में एमेजॉन को हर मिनट मिले 22,190 ऑर्डर

कंपनी देगी उन्हें सेवरेंस पैकेज (severance package):

द वॉशिंगटन पोस्ट ने बुधवार को एक रिपोर्ट में बताया था कि सैकड़ों एंप्लॉयीज अपनी नौकरी से हाथ धोने वाले हैं। जिन लोगों को कंपनी से बाहर निकाला जाएगा उन्हें एमेजॉन कंपनी में ही दूसरे डिपार्टमेंट में काम खोजने में मदद कर सकती है और अगर कोई एंप्लॉई कंपनी को छोड़कर जाना चाहेगा तो उसे  सेवरेंस पैकेज (severance package) दिया जाएगा।

क्या होता है सेवरेंस पैकेज?

सेवरेंस पैकेज (severance package) वो रकम या लाभ होता है जो कंपनी छंटनी करने के बाद किसी कर्मचारी को मुआवजे के तौर पर देती है।

क्या है छंटनी का कारण?

Amazon आर्थिक संकटों को ध्यान में रखकर अपने ग्रोसरी स्टोर समेत अपने पूरे कारोबार में कॉस्ट कटिंग करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि इस साल कंपनी ने अपने फ्रेश और गो स्टोर्स को बंद करने का भी प्लान तैयार किया था।

अप्रैल में, होल फूड्स ने रीस्ट्रक्चरिंग प्लान के तहत सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की थी।

ये भी पढ़ें : अब घर बैठे जमा हो जाएगा 2 हजार रुपये का नोट, Amazon ने शुरू किया नया फीचर

Amazon के सीईओ एंडी जेसी ने कहा है कि ग्रॉसरी का बिजनेस कंपनी के लिए एक बड़ा विकास का अवसर है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी को एक “मॉस ग्रॉसरी फॉर्मेट ” खोजने की ज़रूरत है जो काम करे।

बता दें कि ग्रॉसरी की चैन में नौकरी में कटौती एमेजॉन में अन्य छंटनी के बाद हुई है, जिसने पिछले वर्ष में लगभग 27,000 कर्मचारियों को प्रभावित किया है।

बताते चलें कि Amazon अमेरिका में 44 फ्रेश किराना स्टोर संचालित करता है, जिनमें से ज्यादातर कैलिफोर्निया, इलिनोइस, वर्जीनिया और वाशिंगटन राज्य में स्थित हैं।

इसके अलावा, एमेजॉन गो ब्रांड के तहत अमेरिका में 20 से अधिक कैशियर-मुक्त सुविधा स्टोर भी संचालित करता है और होल फूड्स का मालिक है, जिसे उसने 2017 में
13.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा था।

ये भी पढ़ें : Adani Group कर सकता है लोन मार्केट में वापसी, Hindenburg रिपोर्ट के बाद जीतना चाह रहा इनवेस्टर्स का भरोसा

Advertisement
First Published - July 28, 2023 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement