facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amazon Pay ने शुरू किया यूपीआई बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, पिन की जरूरत खत्म

Advertisement

5,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन अब फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन से, 90% ग्राहक चुन रहे बायोमेट्रिक्स

Last Updated- December 18, 2025 | 8:06 AM IST
Amazon Prime Day 2025

एमेजॉन पे ने कहा है कि उसने यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) लेनदेन के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन शुरू किया है। इससे वह देश में ऐसी पहली भुगतान सेवा प्रदाताओं में शामिल हो गई है, जो ग्राहकों को फिंगरप्रिंट या फेशियल स्कैन (चेहरे की पहचान) का इस्तेमाल करके भुगतान की मंजूरी की सुविधा देते हैं। इसमें पिन डालने की जरूरत खत्म हो जाती है।

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की इस नई सुविधा में 5,000 रुपये तक के लेनदेन के लिए यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होगी। इसके शुरुआती इस्तेमाल के संकेत बताते हैं कि ग्राहक इस अनुभव को काफी पसंद कर रहे हैं, 90 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहक पात्र पीयर-टु-पीयर यूपीआई लेनदेन के लिए बायोमेट्रिक्स चुन रहे हैं।

प्लेटफॉर्म ने कहा कि इससे नवाचार की रुकावटें काफी कम हो जाएगी और भुगतान तेज, ज्यादा आसान और सुरक्षित हो जाएंगे। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ग्राहक की डिवाइस से जुड़ा होता है और इसे शेयर नहीं किया जा सकता। एमेजॉन इंडिया के निदेशक (भुगतान) गिरीश कृष्णन ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य हमेशा डिजिटल भुगतान को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाना रहा है। यूपीआई बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ हम रोजमर्रा के भुगतान से एक और रुकावट हटा रहे हैं और उन्हें दो गुना तेज बना रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हम जबरदस्त प्रतिक्रिया देख रहे हैं। इससे पुष्टि होती है कि ग्राहक तेजी, सादगी और भरोसे को अहमियत देते हैं। अब तक की प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक रही है, खास तौर इस बारे में कि यह अनुभव कितना आसान और तेज लगता है तथा भारत डिजिटल रूप से जिस तरह भुगतान करता है, यह बात हमें इसमें और बेहतरी के लिए प्रेरित करती है।’

यह पेशकश यूपीआई भुगतान को ज्यादा सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के करने की कोशिश है। जिस तरह ग्राहक अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, भुगतान का अनुभव और ज्यादा उसी के अनुरूप होता है।

Advertisement
First Published - December 18, 2025 | 8:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement