facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amazon का बड़ा एलान, छोटे कारोबारी कमाएं अब ज्यादा पैसा

Advertisement

रेफरल शुल्क वह कमीशन है जो विक्रेता बेचे गए प्रत्येक उत्पाद के लिए एमेजॉन को देते हैं। शून्य रेफरल शुल्क 135 से अधिक उत्पाद श्रेणियों पर लागू है।

Last Updated- March 23, 2025 | 10:14 PM IST
Amazon India

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एमेजॉन इंडिया ने अपने प्लेटफॉर्म पर बिक्री करने वाले देश भर के लाखों छोटे कारोबारियों की मदद का ऐलान किया है। उसने विक्रेता शुल्क में अब तक की सबसे बड़ी कटौती की है। एमेजॉन डॉट इन पर विक्रेताओं की वृद्धि को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंपनी ने 300 रुपये से कम कीमत वाले 1.2 करोड़ से अधिक उत्पादों पर शून्य रेफरल शुल्क की शुरुआत की है।

रेफरल शुल्क वह कमीशन है जो विक्रेता बेचे गए प्रत्येक उत्पाद के लिए एमेजॉन को देते हैं। शून्य रेफरल शुल्क 135 से अधिक उत्पाद श्रेणियों पर लागू है।

एमेजॉन ने ईजी शिप और सेलर फ्लेक्स जैसे बाहरी आपूर्ति चैनलों का इस्तेमाल करने वाले विक्रेताओं के लिए भी सरल सपाट दर पेश की है, जिसमें राष्ट्रीय शिपिंग की शुरुआती दरें घटकर 65 रुपये रह गई हैं जो फिलहाल 77 रुपये से शुरू होती हैं। ईजी शिप ऐसा आपूर्ति चैनल है जहां एमेजॉन विक्रेताओं की लोकेशन से पैकेज एकत्र करती है और उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाती है, जबकि सेलर फ्लेक्स तहत एमेजॉन विक्रेताओं के गोदाम के हिस्से का एमेजॉन आपूर्ति केंद्र के रूप में प्रबंध करती है।

एमेजॉन इंडिया के निदेशक (बिक्री साझेदार सेवाएं) अमित नंदा ने बातचीत में कहा, ‘यह एमेजॉन इंडिया के इतिहास में विक्रेता शुल्क में सबसे बड़ी कटौतियों में से एक है। यह हमारे विक्रेताओं के लिए कारोबार करने की लागत घटाने के हमारे निरंतर प्रयास में बड़ा कदम है।’

Advertisement
First Published - March 23, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement