facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Amazon ने 60 लाख नकली समान को सप्लाई चेन से हटाया

Last Updated- April 05, 2023 | 9:15 AM IST
Amazon increased the target of exports from India, new target of 80 billion dollars by 2030 Amazon ने बढ़ाया भारत से निर्यात का लक्ष्य, 2030 तक 80 अरब डॉलर का नया टारगेट

ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन ने पिछले साल वैश्विक स्तर पर 60 लाख नकली सामान को अपनी आपूर्ति श्रृंखला से हटाया है। कंपनी ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि उसने बीते साल 2022 में नये विक्रय खाते बनाने के 8,00,000 से अधिक प्रयासों को रोका।

इससे गलत लोगों को बिक्री के लिये एकल उत्पाद मंच पर डालने से रोका जा सका। वर्ष 2021 में इस तरह के 25 लाख प्रयास हुए थे जबकि 2020 में यह संख्या 60 लाख थी।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘प्रौद्योगिकी और विशेषज्ञों के साथ मिलकर गलत तरीके से काम करने वाले लोगों को रोका गया और 60 लाख नकली सामान को आपूर्ति व्यवस्था से हटाया गया तथा उनका निपटान किया गया। इससे उन्हें ग्राहकों तक पहुंचने से रोका गया।’’

इसमें कहा गया है कि एमेजॉन की नकली सामान से संबद्ध अपराध इकाई ने 2022 में अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और चीन में 1,300 से अधिक अपराधियों की जांच की या फिर आगे की कार्रवाई के लिये संबंधित विभाग को भेजा।

First Published - April 5, 2023 | 9:10 AM IST

संबंधित पोस्ट